loading...

Top post view

शनिवार, 14 जनवरी 2017

4:00:00 pm

आपकी बढ़ती उम्र को कम कर देगा, बेहद खास है ये आलू

आपकी बढ़ती उम्र को कम कर देगा, बेहद खास है ये आलू

अपनी उम्र को छिपाने के लिए हम हर तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में जाकर पैसे खर्च करने से भी परहेज नही करते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास आलू के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बढ़ती उम्र के प्रभाव को तो कम कर ही देगा, साथ ही बीमारियों से भी आपको बचाएगा।

जामुनी रंग के इस आलू में विटामिन सी की मात्रा तीन गुना ज्यादा और ऑक्सीकरण निरोधक तत्व चार गुना अधिक हैं ये ऑक्सीकरण निरोधक तत्व ही बुढापे की प्रक्रिया को रोकते हैं। बीमारियों से बचाने के लिए आलू की इन किस्मों को शुरू में टेस्ट-ट्यूब में तैयार किया जाता है और बाद में उनकी पौध को खेतों में लगाया जाता है। सामान्य आलू के मुकाबले इस नए आलू में अरारोट की मात्रा बहुत कम है, इसीलिए इसका रंग जामुनी हो गया है ना जाने कितनी ही खाने की प्रजातियां वैज्ञानिकों ने मानव हित के लिए बनाई हैं, जो हमारी रक्षा के साथ-साथ हमारी ताकत व जवानी बरकरार रखने में भी सक्षम होती हैं।

देखने में यह आलू चुकंदर की तरह लगता है। लेकिन जब इसे खाते हैं तो आलू का वही असली स्वाद आता है। जामुनी रंग का यह आलू जंगली आलू और सामान्य आलू के संकरण से पैदा किया गया है। इसे उबालने पर भी इसका रंग वैसे ही चमकदार और जामुनी बना रहता है।

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017

8:31:00 am

भूलने की आदत से हो गए हैं परेशान तो इन चीजों को अपने खाने में कर लें शामिल

भूलने की आदत से हो गए हैं परेशान तो इन चीजों को अपने खाने में कर लें शामिल
बादाम याद्दाश्त बरकरार रखने के लिए बादाम को काफी उपयोगी माना जाता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, मैंग्नीज, कॉपर और राइबोफ्लेविन आदि अल्जाइमर और अन्य मस्तिष्क संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। रात को पांच बादाम भिगोकर रख दें। सुबह उठकर उनका सेवन करने से दिमाग सक्रियता से कार्य करता है।
मछली मांसाहारी लोगों के लिए मछली का सेवन दिमाग के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है। मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है। मछली खाने से याद्दाश्त बढ़ती है।
अंडा अंडा भी याद्दाश्त को बरकरार रखने और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर इसका पीला हिस्सा, तो मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
डार्क चॉकलेट डार्क चॉकलेट से भी याद्दाश्त दुरुस्त रहती है और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो दिमाग में रक्त संचार को ठीक रखते है
ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल में मोनोसेच्युरेटेड फैट्स की पर्याप्त मात्रा होती है, जिनसे रक्त-शिराओं (ब्लड वेन्स) की सक्रियता बढ़ती है। रक्त शिराओं में सक्रियता से याद्दाश्त बढ़ती है।
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और सी की पर्याप्त मात्रा एकाग्रता और स्मरण शक्ति के लिए फायदेमंद होती है। सूरजमुखी के बीज विटामिन ई के अच्छे सोर्स होते हैं।
अखरोट अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद प्राकृतिक रसायनों को नष्ट होने से रोककर रोगों की रोकथाम करते हैं। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। रोजाना अखरोट के सेवन से याद्दाश्त बढ़ती है।
 By
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA
( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

बुधवार, 11 जनवरी 2017

7:34:00 am

श्री कृष्ण ने किया था एकलव्य का वध, मगर क्यों

श्री कृष्ण ने किया था एकलव्य का वध, मगर क्यों

एकलव्य की कुशलता महाभारत काल में प्रयाग के तटवर्ती प्रदेश में सुदूर तक फैला श्रृंगवेरपुर राज्य एकलव्य के पिता निषादराज हिरण्यधनु का था। उस समय श्रृंगवेरपुर राज्य की शक्ति मगध, हस्तिनापुर, मथुरा, चेदि और चंदेरी आदि बड़े राज्यों के समकक्ष थी। पांच वर्ष की आयु से ही एकलव्य की रुचि अस्त्र-शस्त्र में थी।

युवा होने पर एकलव्य धनुर्विद्या की उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उस समय धनुर्विद्या में गुरु द्रोण की ख्याति थी, पर वे केवल विशेष वर्ग को ही शिक्षा देते थे। पिता हिरण्यधनु को समझा-बुझाकर एकलव्य आचार्य द्रोण से शिक्षा लेने के लिए उनके पास पहुंचा, पर द्रोण ने दुत्कार कर उसे आश्रम से भगा दिया।एकलव्य हार मानने वालों में से न था। वह बिना शस्त्र-शिक्षा प्राप्त किए घर वापस लौटना नहीं चाहता था। इसलिए उसने वन में आचार्य द्रोण की एक प्रतिमा बनाई और धनुर्विद्या का अभ्यास करने लगा। शीघ्र ही उसने धनुर्विद्या में निपुणता प्राप्त कर ली।

एक बार द्रोणाचार्य अपने शिष्यों और एक कुत्ते के साथ उसी वन में आए। उस समय एकलव्य धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहे थे। कुत्ता एकलव्य को देख भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने से एकलव्य की साधना में बाधा पड़ रही थी, इसलिए उसने अपने बाणों से कुत्ते का मुंह बंद कर दिया। एकलव्य ने इस कौशल से बाण चलाए थे कि कुत्ते को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। कुत्ता द्रोण के पास भागा। गुरु द्रोण और शिष्य ऐसी श्रेष्ठ धनुर्विद्या देख आश्चर्य में पड़ गए। वे उस महान धुनर्धर की खोज में लग गए। अचानक उन्हें एकलव्य दिखाई दिया। साथ ही अर्जुन को संसार का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बनाने के वचन की याद भी हो आई। द्रोण ने एकलव्य से पूछा- तुमने यह धनुर्विद्या किससे सीखी? इस पर उसने द्रोण की मिट्टी की बनी प्रतिमा की ओर इशारा किया। द्रोण ने एकलव्य से गुरु दक्षिणा में एकलव्य के दाएं हाथ का अगूंठा मांग लिया। एकलव्य ने साधनापूर्ण कौशल से बिना अंगूठे के धनुर्विद्या में पुन : दक्षता प्राप्त कर ली। पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य का शासक बना और अपने राज्य की सीमाओं का विस्तार करने लगा। वह जरासंध की सेना की तरफ से मथुरा पर आक्रमण कर कृष्ण की सेना का सफाया करने लगा। सेना में हाहाकार मचने के बाद श्रीकृष्ण जब स्वयं उससे लड़ाई करने पहुंचे, तो उसे सिर्फ चार अंगुलियों के सहारे धनुष-बाण चलाते हुए देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। चूंकि वह मानवों के नरसंहार में लगा हुआ था, इसलिए कृष्ण को एकलव्य का संहार करना पड़ा।

कृष्ण ने अर्जुन से स्पष्ट कहा था कि andldquo;तुम्हारे प्रेम में मैंने क्या-क्या नहीं किया है। तुम संसार के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर कहलाओ इसके लिए मैंने द्रोणाचार्य का वध करवाया, महापराक्रमी कर्ण को कमजोर किया और न चाहते हुए भी तुम्हारी जानकारी के बिना भील पुत्र एकलव्य को भी वीरगति दी ताकि तुम्हारे रास्ते में कोई बाधा ना आएandrdquo;।

कथासार : लगातार अभ्यास से असंभव लगने वाले लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है।
By
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

9:30:00 am

हनुमान शाबर मंत्र अत्यधिक शक्तिशाली व बहुत जल्द ही परिणाम दायक होता है

हनुमान शाबर मंत्र अत्यधिक शक्तिशाली व बहुत जल्द ही परिणाम दायक होता है

मंत्रों की महत्ता के बारे में तो आप जानते ही हैं। हर बिगड़े काम को बनाने के लिए मंत्र मौजूद हैं। आज हम आपको हनुमान शाबर मंत्र के बारे में बताएंगे। जानिए, हनुमान शाबर मंत्र क्या हैं? उसकी महत्ता क्या है और उनका उच्चारण कैसे किया जाता है? किसी को भी वश में कर सकता है ये हनुमान शाबर मंत्र।

शाबर मंत्र अत्यधिक शक्तिशाली होते है और बहुत जल्द ही परिणाम लाते हैं। ऐसा माना जाता है की शाबर मंत्र गुरु गोरखनाथ जी और नवनाथ चौरासी सिद्धों ने लिखे थे। यह मंत्र आमतौर पर ग्रामीण भारतीय भाषाओं में हैं. हालांकि ये मंत्र हिंदू धर्म में ही नहीं बल्कि इस्लाम में और अन्य धर्मों में भी हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि इन मंत्रों को सबसे पहले गुरु गोरखनाथ जी ने लिखा था। हनुमान शाबर मंत्र एक तरह का वशीकरण मंत्र होता है।शाबर मंत्रों से किसी भी व्यक्ति को उन्हें उपयोग में लेने से पहले सिद्धि हासिल करने के जरुरत नहीं होती है क्योंकि वे पहले से ही सिद्ध मंत्र हैं।

सभी शाबर वशीकरण मंत्र अपने सपनों को पूरा करने के लिए या किसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सीधे किसी पर नियंत्रण रखने के उपयोग में लाये जाते हैं। शाबर वशीकरण मंत्र विशेषज्ञ अपनी इच्छा के अनुसार आप के लिए शाबर मंत्र प्रदान कर सकता है। हनुमान मंत्र और शाबर मंत्र, दोनों का ही प्रयोग वशीकरण के लिए किया जाता हैं। हनुमान मंत्र और शाबर मंत्र दोनों ही बहुत शक्तिशाली है। दोनों मंत्रों में केवल एक ही अंतर है, कि हनुमान मंत्र साधने के लिए सिद्धि करना जरुरी है पर शाबर वशीकरण मंत्र के लिए सिद्धि करना जरुरी नहीं हैं।

हुनमानजी , भगवान शिव का अवतार हैं। भगवान हनुमान के रूप में तेजी है जैसी तेजी हमारे मन में होती है क्यूंकि उनकी गति वायु देव की तरह हैं। भगवान हनुमान का अपनी इन्द्रियों पर पूरा नियंत्रण है जैसे वायु देव का। भगवान हनुमान बंदरों की सेना के महानायक हैं। वे भगवान राम के दूत के रूप में विख्यात हैं। वे अतुलनीय शक्ति का भंडार है। वे राक्षसों की ताकतों का नाश करते है और सभी खतरों से मुक्त करवाते हैं। शाबर हनुमान मंत्र दुश्मनों के द्वारा फैलाई गयी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की क्षमता रखता है।

हनुमान शाबर मंत्र का जाप करने के लिए काला कपड़ा पहनकर शुक्रवार से शुरुआत करें। इस मंत्र की माला लें और उस माला का 5 बार जाप करें लगातार 5 दिन तक। साधना के अंत में भगवान हनुमान की पूजा और माला के लिए एक गढ्ढा खोदें और जमीन में ये माला डाल दें.

हनुमान शाबर मन्त्र

हनुमान जाग.---- किलकारी मार.---- तू हुंकारे.---- राम काज सँवारे.---- ओढ़ सिंदूर सीता मैया का.---- तू प्रहरी राम द्वारे.---- मैं बुलाऊँ , तु अब आ.---- राम गीत तु गाता आ.---- नहीं आये तो हनुमाना.---- श्री राम जी ओर सीता मैया कि दुहाई.---- शब्द साँचा.---- पिंड कांचा.---- फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा.----

वैदिक, पौराणिक एवं तांत्रिक मंत्रों के समान andlsquo;शाबर-मंत्रandrsquo; भी अनादि और अचूक हैं। सभी मंत्रों के प्रवर्तक मूल रूप से भगवान शंकर ही हैं, परंतु शाबर मंत्रों के प्रवर्तक भगवान शंकर प्रत्यक्षतया नहीं हैं। इन मंत्रों के प्रवर्तक शिव भक्त गुरु गोरखनाथ तथा गुरु मत्स्येंद्र नाथ को माना जाता है। हनुमान साबर मंत्र : रात्रि में सोते समय यदि भूत-प्रेत आदि का डर लगता हो या जंगल में कहीं अनजान जगह सो रहे हों, तो हनुमानजी का यह चमत्कारिक साबर मंत्र तीन बार पढ़कर निश्चिंत होकर सो जाएं। हनुमानजी आपकी हर प्रकार से रक्षा करेंगे। यह विदित हो कि यह मंत्र मात्र जानकारी हेतु है। इसको सिद्ध करने के लिए किसी साबर मंत्र के जानकार से संपर्क करें।

मध्यकाल में कालिका माता, हनुमानजी, भैरवनाथ, बगलामुखी आदि देवी और देवताओं सहित कई यक्षिणियों, पिशाचिनियों आदि के साबर मंत्र भी बनाए गए थे। मध्यकाल में तांत्रिक, काला जादू जानने वाले, बंजारे, आदिवासी.वनवासी, घुमक्कड़ और ठेठ गांव के लोगों में प्रचलित थे ये साबर मंत्र। आम शहरी जनता में ये मंत्र कभी प्रचलित नहीं रहे। आज भी कई तांत्रिक और जानकार लोग ही इन गुप्त मंत्रों के रहस्य को जानते हैं। कई साबर मंत्र तो अब लुप्त हो चुके हैं। साबर मंत्र बहुत जल्दी से सिद्ध हो जाते हैं, लेकिन इनके नियमों का पालन भी करना अत्यंत जरूरी है। नियमों और पवित्रता के पालन से यह मंत्र और भी असरकारक बन जाते हैं। यदि व्यक्ति इन साबर मंत्रों को गंभीरता से नहीं लेता है तो इसका उल्टा असर भी तुरंत शुरू हो जाता है इसीलिए इन मंत्रों को हंसी-मजाक में न लेकर इनको पूर्ण सम्मान के साथ लेना चाहिए। यदि आपका मन और नीयत साफ है तो साबर मंत्र आपके साथ है। हनुमान साबर मंत्र को सिद्ध करने के लिए किसी समर्थ गुरुदेव से मंत्र दीक्षा लेकर रुद्राक्ष, मूंगे अथवा लाल चन्दन की माला से मंत्र का जप करें तभी यह सिद्ध होगा। फिर आप कहीं भी सोते वक्त यह मंत्र तीन बार पढ़कर सो जाएंगे, तो किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होगा। हालांकि जानकार लोग कहते हैं कि जिस व्यक्ति का चित्त निर्मल और कर्म शुद्ध होते हैं, उनको इसे सिद्ध करने की जरूरत नहीं होती। साबर मंत्रों को स्वयंसिद्ध माना गया है। इसके बोलते ही संबंधित देवी या देवता जाग्रत हो जाते हैं।

By
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

सोमवार, 9 जनवरी 2017

1:42:00 pm

भगवान भोलेनाथ दो तरह से तांडव नृत्य करते हैं

भगवान भोलेनाथ दो तरह से तांडव नृत्य करते हैं
पुराणों के अनुसार सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मनाद से जब शिव प्रकट हुए तो उनके साथ सत, रज और तम ये तीनों गुण भी जन्मे थे। यही तीनों गुण शिव के तीन शूल यानी त्रिशूल कहलाए।
संगीत प्रकृति के हर कण में मौजूद है। भगवान शिव को संगीत का जनक माना जाता है। शिवमहापुराण के अनुसार शिव के पहले संगीत के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। नृत्य, वाद्य यंत्रों को बजाना और गाना उस समय कोई नहीं जानता था, क्योंकि शिव ही इस ब्रह्मांड में सर्वप्रथम आए हैं?
भगवान भोलेनाथ दो तरह से तांडव नृत्य करते हैं। पहला जब वो गुस्सा होते हैं, तब बिना डमरू के तांडव नृत्य करते हैं। लेकिन दूसरे तांडव नृत्य करते समय जब, वह डमरू भी बजाते हैं तो प्रकृति में आनंद की बारिश होती थी। ऐसे समय में शिव परम आनंद से पूर्ण रहते हैं। लेकिन जब वो शांत समाधि में होते हैं तो नाद करते हैं।
नाद और भगवान शिव का अटूट संबंध है। दरअसल नाद एक ऐसी ध्वनि है जिसे ऊं कहा जाता है। पौराणिक मत है कि ऊं से ही भगवान शिव का जन्म हुआ है। संगीत के सात स्वर तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनके केंद्रीय स्वर नाद में ही हैं। नाद से ही ध्वनि और ध्वनि से ही वाणी की उत्पत्ति हुई है। शिव का डमरू नाद-साधना का प्रतीक माना गया है।
भरत मुनि ने नाट्यशास्त्र का पहला अध्याय लिखने के बाद अपने शिष्यों को तांडव का प्रशिक्षण दिया था। उनके शिष्यों में गंधर्व और अप्सराएं थीं। नाट्यवेद के आधार पर प्रस्तुतियां भगवान शिव के समक्ष प्रस्तुत की जाती थीं।
भरत मुनि के दिए ज्ञान और प्रशिक्षण के कारण उनके नर्तक तांडव भेद अच्छी तरह जानते थे और उसी तरीके से अपनी नृत्य शैली परिवर्तित कर लेते थे। पार्वती ने यही नृत्य बाणासुर की पुत्री को सिखाया था। धीरे-धीरे ये नृत्य युगों- युगान्तरों से वर्तमान काल में भी जीवंत है। शिव का यह तांडव नटराज रूप का प्रतीक है।
नटराज, भगवान शिव का ही रूप है, जब शिव तांडव करते हैं तो उनका यह रूप नटराज कहलता है। नटराज शब्द दो शब्दों के मेल से बना है। नट और राज, नट का अर्थ है कला और राज का अर्थ है राजा। भगवान शंकर का नटराज रूप इस बात का सूचक है कि अज्ञानता को सिर्फ ज्ञान, संगीत और नृत्य से ही दूर किया जा सकता है।
नाट्य शास्त्र में उल्लेखित संगीत, नृत्य, योग, व्याकरण, व्याख्यान आदि के प्रवर्तक शिव ही हैं। शिवमहापुराण भी 29 उप-पुराणों में से एक है। इसमें 24,000 श्लोक हैं। जिनमें शिव का संगीत के प्रति स्नेह के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।
वर्तमान में शास्त्रीय नृत्य से संबंधित जिनती भी विद्याएं प्रचलित हैं। वह तांडव नृत्य की ही देन हैं। तांडव नृत्य की तीव्र प्रतिक्रिया है। वहीं लास्य सौम्य है। लास्य शैली में वर्तमान में भरतनाट्यम, कुचिपुडी, ओडिसी और कत्थक नृत्य किए जाते हैं यह लास्य शैली से प्रेरित हैं। जबकि कथकली तांडव नृत्य से प्रेरित है।

By 
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

8:30:00 am

ये बातें, जो GOOGLE आपके बारे में जानता है| क्या? यहाँ देखो


13 बातें, जो GOOGLE आपके बारे में जानता है| क्या? यहाँ देखो
आप रोज गूगल की कई वेब सेवाओं का प्रयोग करते है, जैसे गूगल सर्च, गूगल क्रोम ब्राउज़र, गूगल मैप, यूट्यूब, एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टमहिंदी कीबोर्ड  इत्यादि।
इन सेवाओं का प्रयोग करने के दौरान GOOGLE हमारे बारे में बहुत सी जानकारियां और सूचनाएं हासिल करता है और उनको सहेज कर रखता है, जिनके प्रयोग से गूगल हमें हमारे लिए अनुकूल सेवाएं और जानकारियां उपलब्ध करवाता है।
यहाँ देखें GOOGLE हमारे बारे में क्या क्या जानता है?
1. अभी तक GOOGLE में जो जो खोजा है:
आपने अभी तक जो कुछ भी GOOGLE में लिख कर खोजा है, वे सभी कीवर्ड और वाक्य गूगल में स्टोर रहते है, उनको आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है, (ये सिर्फ आपको ही दिखाई देगा, किसी और को नहीं और उनको देखने के लिए आपको अपने GOOGLE अकाउंट में लोगिन करना होगा)
2. गूगल की सेवाओं पर आपकी सभी गतिविधियाँ 
आपने GOOGLE की अलग अलग सेवाओं में अपने गूगल अकाउंट से लोगिन करके जो कुछ भी किया है, उसका पूरा रिकॉर्ड आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:
3. आपके द्वारा गूगल पर दी गयी व्यक्तिगत जानकारियां 
आपने गूगल खाते बनाते समय या बाद में प्रयोग करते समय जो भी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे मोबाइल नंबर, जन्म दिन इत्यादि गूगल पर दी है, उन्हें निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:
4. किन किन मोबाइल, टेबलेट और कंप्यूटर से गूगल पर लोगिन किया है 
आपने अभी तक जिन जिन भी मोबाइल, टेबलेट या कंप्यूटर से गूगल खाते का प्रयोग किया है, उनकी जानकारी आप निम्न लिंक पर प्राप्त कर सकते है:
इस लिंक  गूगल यह भी दिखायेगा कि आपने इन पर अंतिम बार लोगिन कब किया है। 
5. क्रोम या एंड्राइड पर जो भी लोगिन पासवर्ड सेव किये है
क्या आपने कंप्यूटर या एंड्राइड मोबाइल पर किसी भी वेबसाइट पर लोगिन करते समय अपनायूजर नाम और पासवर्ड क्रोम ब्राउज़र में सेव किया है, उनको आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:
By 
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )


Download more information for Google fact 👇

FACT OF GOOGLE कुछ बातें, जो GOOGLE के बारे में आप नहीं जानते होंगे.pdf - 213 KB

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

6:56:00 pm

Warning : यह डरावने भुतिया खेल भूलकर भी न खेले : Scary Games To Play With Ghosts at Home, Hindi



Warning : यह डरावने भुतिया खेल भूलकर भी न खेले

Scary Games To Play With Ghosts at Home, Hindi

क्या आप साधारण और सामान्य खेल कर थक चुके हैं? क्या आप भी मजेदार और रोमांचक खेल खेलना चाहते हैं। लेकिन हम जिन खेलों के बारे में आपको बता रहे हैं, इन खेलों के बारे में पढ़ कर शायद आपका भी मन करें आप भी इन असाधारण खेलों का मजा लें, लेकिन ये किसी खतरे से खाली नहीं है। जिन लोगों ने भी यह जोखिम लिया है, वो शायद अब कुछ और खेलने लायक नहीं है। लेकिन खेल तो खेल है पर जब पता चलेगा कि आप भूतों के साथ खेल रहें है तो आपकी हवाइयां उड़ जाएं। खैर देखते हैं, कौन से है ऐसे खेल
Scary Games To Play With Ghosts at Home, Hindi | यह डरावने भुतिया खेल भूलकर भी न खेले :
Scary Games To Play With Ghosts at Home
1. थ्री किंग्स / Three Kings
यह खेल फेबलफोर्ज के ‘नोस्लीप’ के नाम से पोस्ट करने बाद बेहद मशहूर हुआ था। कहा जाता है इस खेल के जरिए खिलाड़ी दूसरी दुनिया से संपर्क कर सकता है। इसे बिना एक भी रोशनी की किरण के एक बहुत बड़े कमरे में खेलना होगा, हो सके तो बेसमेंट में।
साथ ही आपको मोमबत्तियां, दो बड़े शीशे, 3 कुर्सियां और अपने बचपन के सामान में से एक चीज। आप मानें या नहीं, लेकिन ऐसा संभव है कि आप किसी दूसरी दुनिया के साथ संपर्क में होंगे। या फिर ये आपकी कोई मानसिक असर या मात्र एक वहम भी हो सकता है।


Scary Games To Play With Ghosts at Home, Hindi
क्या आप साधारण और सामान्य खेल कर थक चुके हैं? क्या आप भी मजेदार और रोमांचक खेल खेलना चाहते हैं। लेकिन हम जिन खेलों के बारे में आपको बता रहे हैं, इन खेलों के बारे में पढ़ कर शायद आपका भी मन करें आप भी इन असाधारण खेलों का मजा लें, लेकिन ये किसी खतरे से खाली नहीं है। जिन लोगों ने भी यह जोखिम लिया है, वो शायद अब कुछ और खेलने लायक नहीं है। लेकिन खेल तो खेल है पर जब पता चलेगा कि आप भूतों के साथ खेल रहें है तो आपकी हवाइयां उड़ जाएं। खैर देखते हैं, कौन से है ऐसे खेल
Scary Games To Play With Ghosts at Home, Hindi | यह डरावने भुतिया खेल भूलकर भी न खेले :
Scary Games To Play With Ghosts at Home
1. थ्री किंग्स / Three Kings
यह खेल फेबलफोर्ज के ‘नोस्लीप’ के नाम से पोस्ट करने बाद बेहद मशहूर हुआ था। कहा जाता है इस खेल के जरिए खिलाड़ी दूसरी दुनिया से संपर्क कर सकता है। इसे बिना एक भी रोशनी की किरण के एक बहुत बड़े कमरे में खेलना होगा, हो सके तो बेसमेंट में।
साथ ही आपको मोमबत्तियां, दो बड़े शीशे, 3 कुर्सियां और अपने बचपन के सामान में से एक चीज। आप मानें या नहीं, लेकिन ऐसा संभव है कि आप किसी दूसरी दुनिया के साथ संपर्क में होंगे। या फिर ये आपकी कोई मानसिक असर या मात्र एक वहम भी हो सकता है।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
2. क्लोसेट गेम / Closet Game
कहा जाता है इस खेल का उद्देश्य किसी आत्मा या भूत के साथ संपर्क करने का नहीं, बल्कि सीधा दानवों से बात करना है। इस खेल के बारे में बताया गया है कि आपको एक घोर अंधेरे कमरे में जाना है, एक माचिस की तीली लेनी है और कहना है ‘मुझे रोशनी दिखाऔ या मुझे अंधेरे में छोड़ दो।’
अगर कोई भी आवाज सुनाई दे तो माचिस को तुरंत जला लीजिए। हो सकता है कि कोई आपको पीछे से पकड़कर कभी न खत्म होने वाले अंधेरे में ले जाए। साथ ही पीछे मुड़ कर न देखें, नहीं तो हो सकता है कि आप कभी वापिस ही न आ पाएं। यदि आपके साथ ऐसा कुछ भी न हो, तो बधाई हो आप सुरक्षित हैं। माचिस जलाकर उस अंधेरे कमरे से बाहर आ जाएं। उसके बाद कोई भी डर आपको सताएगा नहीं।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
3. ब्लडी मैरी / Bloody Mary
ब्लडी मैरी लोगों के बीच में चर्चित तामसिक और डरावनी डायन की आत्मा है। कहा जाता है कि बुलाने के लिए हाथ में मोमबत्ती लेकर एक शीशे के सामने उसका नाम तीन बार पुकारना पड़ता है। कहा जाता है कि इसके बाद खून से सनी एक महिला आपके सामने आएगी। अफवाहें है कि वो इस खेल के बाद आप श्रापित हो जाते हैं। ऐसी कई कहानियां हैं, जो इसके अनुभव बांटती है, जो अधिकतर बेहद ही बुरे है। ब्लडी मैरी कई भूतहा फिल्मों का हिस्सा रहा है।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
4. एलिवेटर टू एनदर वर्ल्ड / Elevator to Another World
माना जाता है कि यह खेल कोरिया से शुरू हुआ और इसे खेलने के दौरान आप एक सीढ़ी से किसी दूसरी दुनिया में पहुंच जाते हैं। इस खेल के लिए 10 माले की एक बिल्डिंग की जरूरत है, जिसमें लिफ्ट लगी हो। और लिफ्ट में सिर्फ एक ही व्यक्ति हो।
लिफ्ट में उस व्यक्ति को बटन का एक मेल बनाना है जो है 4-2-6-210-5… और फिर लिफ्ट 5वें माले पर रुकेगी, जहां एक महिला अंदर घुसेगी। लेकिन उस व्यक्ति को न तो उसे देखना है और न ही उससे बात करनी है। फिर पहली मंजिल पर जाएं। लेकिन इसके बाद लिफ्ट पहली मंजिल की बजाय दसवीं मंजिल की ओर ऊपर जाएगी। हो सकता है कि आप खुद को दूसरी दुनिया में पाएं या फिर अपने ही घर में।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
5. द हूडेड मैन / The Hooded Man
इसे खेल कहे या कुरीति, लेकिन यह भी एलिवेटर की तरह ही है। यह भी दावा करता है कि यह आपको दूसरे दुनिया में ले जाएगा। रात को ऐसे कमरे में जाना, जहां एक टेलिफोन हो और कैब बुक कराएं। हो सकता है कि तुरंत एक काली गाड़ी आपके घर के बाहर खड़ी हो। जब आप गाड़ी में बैठेंगे, तो देखेंगे कि समय कुछ भी हो, आपकी घड़ी में 3.30 ही बज रहें होंगे।
गाड़ी आपको एक अनजान रास्ते पर ले जाएगी। ड्राइवर ने हूड पहनी होगी। यदि आप आपना सफर खत्म करना चाहते हैं, तो ड्राइवर के कान में धीरे से कहें कि मेरा स्टॉप आ गया और फिर आपकी आंख खुलेगी अपने घर में। हो सकता है कि यह खेल मात्र आपके मन की एक कल्पना या कोई सपना हो.. या फिर एक खौफनाक हकीकत।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
6. वन मैन हाइड एंड सीक / One-Man Hide and Seek
जापान से शुरू हुआ यह खौफनाक खेल हितोरी काकूरेंबो के नाम से भी जाना जाता है। लुका-छुपी का यह खेल आसान है, बस फर्क सिर्फ इतना ही है कि इसमें आप श्रापित गुड़ियाओं के साथ खेलते हैं। कील और लाल धागे से सजी यह डॉल आपको हैरान करती है। हो सकता है कि इस खेल के दौरान आपको कई अंजान लोग आपके आस-पास घूमते मिलें।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
7. ड्राई बोन्स / Dry Bones
हितोरी काकूरेंबो के जैसा ही है यह खेल- ड्राई बोन्स। इस खेल में भी आप लुका-छुपी खेल रहें होंगे, लेकिन आत्माओं और दानवों के साथ। सुनने में अटपटा लगे, यहां छिपना इतना भी आसान नहीं। यदि आप इस खेल में जीत गए तो जान के साथ आपको इनाम भी मिलता है। एक बार बच भी गए तो भी दूसरी बार खेलने का रिस्क शायद ही कोई सामान्य व्यक्ति ले।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
8. डारूमा-सान / Daruma-san
डारूमा-सान या ‘बाथ गेम’ जापान का एक और असामान्य खेल है। इस खेल में आप शैतान को बुलाते हैं, जो पूरा दिन आपका पीछा करके आपको पकड़ने का प्रयास करता है। बाथटब में अंधेरे में दिखने वाली महिला की छवि बेहद खौफनाक है। अंधेरी रात में दिखने वाली महिला का खेल शुरू होता है अगले दिन। लेकिन उससे बच कर आपको पूरा दिन निकालना है। यदि आप बच भी गए, तो हो सकता है कि वो रात में आपके सपनों में भी आपका पीछा करे।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
9. शार्लेट्स वेब / Charlotte’s Web
बच्चों की मशहूर किताब शार्लेट्स वेब के बारे में बहुत से लोगों ने सुना होगा या इस पर बनी फिल्म देखी होगी। लेकिन इस नाम पर बने खेल को खेलने का रिस्क आप शायद ही लें। इस खेल में आप 15वीं शताब्दी की एक लड़की शार्लेट को पुकारते हैं जिसकी माँ पर डायन होने का आरोप लगाया गया था।
अकेले खेलने से डरते हैं तो अपने साथ एक साथी भी रख लें। खेल खत्म होने पर शार्लेट को ‘गुडबाय’ कहना न भूलें। कहा जाता है कि शार्लेट उनके साथ बहुत अच्छी है, जो उसके साथ अच्छे हैं, लेकिन उसको कोई नाराज कर दे, तो उसकी खैर नहीं। हो सकता है कि शार्लेट ही इकलौती और आखरी व्यक्ति हो जिसे आप देख सकें।

Scary Games To Play With Ghosts at Home
10. मिडनाइट गेम / Midnight Game
यह इस सूची का सबसे मशहूर खेल है। अगर आपको ऊपर दिए गए खेल में मजा नहीं आया, तो यह खेल आपके लिए ही है। यह खेल एक सजा देने की प्रथा है जिसका प्रयोग नास्तिकों और धर्मापराधियों के लिए किया जाता था। इस खेल में आपको अंधेरी आधी रात में एक तन्हा आदमी से बचना है।
ध्यान रहे कि वो आपको 3 बजकर 33 मिनट से पहले पकड़ न ले। इस खेल में आप साथी भी रख सकते हैं, लेकिन इस खेल में साथी भी आपके दुश्मन ही हैं। जो लोग यह खेल खेल चुके है, वो इसे कभी न खेलने की चेतावनी देते हैं। इस खेल के बाद आपको दिमागी जख्म और मतिभ्रम हो तो किसे दोष देंगे।
By 
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

Download more horror games 👇
Warning _ यह वो 37 डरावने खेल है जो नहीं खलने चाहिए आपको .doc - 28 KB


9:53:00 am

दुनियाँ के सबसे महंगे खेल, जिनके बारे में नहीं जानते आप List of Top 10 Most Expensive Sports in the World

List of Top 10 Most Expensive Sports in the World

Most-Expensive-Sports-in-the-World
ज्ञानपंती टीम आज आपको बताने जा रही है दुनिया के सबसे महंगे 10 खेल जिन्हें खेलना हर किसी के बस की बात नहीं और अधिकतर लोग इन्हें सिर्फ टीवी में देखकर ही खुश हो जाते है | आज खेलो के प्रति लोगो का नजरिया तेजी से बदल रहा है और लोगो का झुकाव तेजी से खेलो की तरफ हो रहा है और आज की तारीख में हर किसी को पता है की खेल रिलैक्स होने का सबसे अच्छे माध्यम है और कुछ खेल विशेषज्ञ कहते है की खेलो से दिमाग और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते है | कुछ खेल आसानी से घर में या घर के बाहर खेले जा सकते है कुछ खेल ऐसे भी है जिन्हें पैसे वालो का खेल कहा जाता है और जिन्हें खेलना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योकि इन खेलो के उपकरण ही इतने महंगे आते है की यह आमजन से दूर हो जाते है और यह हर समय भी नहीं खेले जा सकते |
आइये पढ़ते है दुनिया के 10 सबसे महंगे खेल | List of Top 10 Most Expensive Sports in the World :

Most-Expensive-Sports-in-the-World
10. घुड़सवारी (Equestrian)
यह दुनिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध खेलो में से एक है जिसमे घोड़े में ऊपर बैठ कर किसी वास्तु का पीछा करना शामिल है और हम जानते है की घुड़सवारी बहुत से लोगो का मनपसंद खेल भी है लेकिन बहुत महंगा होने के कारण इस खेल को बहुत ही कम लोग खेल पाते है | इस खेल में घोड़े का रखरखाव, भोजन, देखभाल और ट्रेनिंग तो महंगी है ही इसके अलावा खेलो के दौरान घोड़े को एक से दुसरे स्थान पर ले जाना भी महंगा कार्य है | एक घोड़े के एक साल के रखरखाव के खर्चा लगभग 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष बैठता है जिसमे घोड़े की कीमत शामिल नहीं है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
9. पोलो (Polo)
पोलो अनेक देशो में बहुत लोकप्रिय है जैसे ब्रिटेन | लेकिन यह खेल अपने बहुत ही महंगे होने के कारण हमेशा से ही अति धनी लोगो और रईस परिवारों से सम्बंधित रहा है | इस खेल के इतने महंगे होने का कारण इस खेल से सम्बंधित घोडा और खेल उपकरण है तथा अधिकतर पोलो खिलाडियों को कम से कम चार घोड़े तो बैकअप के लिए ही रखने पडते है | पोलो के एक मैच की कीमत लगभग 1,50,000 डॉलर बैठती है और अधिकतर पोलो मैच प्रसिद्ध और बड़ी कम्पनीज द्वारा स्पोंसर किये जाते है और पोलो के एक टूर्नामेंट की लागत लगभग 10 लाख डॉलर आती है जो बहुत ही ज्यादा महंगी है और इस खेल में हमेशा ही गंभीर चोट का खतरा भी रहता है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
8. फार्मूला 1 (Formula 1)
फार्मूला 1 दुनिया में सबसे प्रसिद्ध खेलो में से एक है लेकिन बहुत महंगा भी और इस खेल में घायल या चोट लगने की हालत में यह बहुत खतरनाक भी है | इस खेल की एक विशेष बात यह है की इस खेल के खिलाडी के पास खुद की कार होनी चाहिए जो दुनिया की बहुत ही महँगी स्पोर्ट्स कार होती है | आमतौर पर यह रेसिंग गेम है, जिसमे ड्राईवर को अलग-अलग प्रकार के रास्तो पर ड्राइव करना पढता है लेकिन इसके अत्यधिक महंगे होने के कारण कई कंपनियां मिलकर यह खेल स्पोंसर करती है और इसमें एक रेस की कीमत ही 1,90,000 डॉलर के करीब बैठती है | यह दुनिया के बहुत से देशो में जैसे दुबई में बहुत ही प्रसिद्ध है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
7. नौकायन (Sailing) 
नौकायन इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है और किसी की इस बात में आश्चर्य भी नहीं होना चाहिए | इस खेल में सबसे ज्यादा आवश्यकता बोट की होती है और प्रत्येक खिलाड़ी के पास खुद की बोट होना जरूरी है तथा इसके अलावा बोट के ऊपर लगने वाले पाल और अन्य उपकरण होने भी आवश्यक है | इस खेल में इस्तेमाल की जाने वाली ‘पाल नौका’ करीब 2 मिलियन डॉलर तक की हो सकती है तथा एक बार सभी उपकरण खरीद लिए जाने के बाद कोई विशेष खर्चा नहीं होता लेकिन यह खेल सिर्फ कुछ ही महीनो के लिए होता है और उसके बाद आपकी बोट सिर्फ शो पीस बनकर रह जाती है और इन बोट को किसी सुखी जगह ले जाना फिर अगले साल वापिस पानी में लेकर आना भी एक अलग दिक्कत है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
6. पेंटाथलान (Pentathlon) 
पेंटाथलान एक बहुत ही महंगा खेल है क्योकि इसमें भाग लेने के लिए ही एक बड़ी राशी की जरुरत पड़ती है | इस खेल में भाग लेने के लिए आपको एक खेल की नहीं बल्कि 5 खेलो की राशी देनी पड़ती है और इस खेल की ट्रेनिंग और उपकरण में ही अत्यधिक राशी खर्च हो जाती है | वह पांच खेल जो पेंटाथलान में शामिल है : तलवारबाजी, शो जंपिंग, तैराकी, पिस्टल शूटिंग और दौड़ तथा जाहिर सी बात है ‘शो जंपिंग’ अकेला ही बहुत महंगा खेल है क्योकि जम्प के लिए एक घोड़े की आवश्यकता पड़ती है और यह सस्ता भी नहीं आता तथा तलवाजी, पिस्टल आदि के लिए भी पूरी ट्रेनिंग और उपकरणों की जरुरत रहती है जिसके कारण यह ‘5 इन 1 स्पोर्ट’ बहुत ही महंगा है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
5. विंगसूटिंग (Wingsuiting)  
विंगसूट एक बहुत ही अलग तरह का और दिलचस्प खेल है जिसमे खिलाडी को ऊँची जगह से हवा में विंगसूट पहनकर छलांग लगानी होती है और विंगसूट की सहायता से ही हवा में ज्यादा से ज्यादा देर तक तैरना पड़ता है | लोगो को यह जानकार हैरानी होगी की एक विंगसूट की कीमत लगभग 2,500 डॉलर तक ही होती है लेकिन इस खेल की सबसे महंगे कारण है आपका पहले अत्यधिक ऊँचाई तक पहुँचना और उसके बाद सुरक्षित तरह से वापस आना | इसके लिए खिलाडी को सबसे पहले स्पेशल ट्रेनिंग लेनी होती है, इसके बाद किसी विमान को किराए पर लेना, पायलट का खर्चा और खुद की इंश्योरेंस जो कुल मिलकर बहुत ही महंगी बैठती है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
4. बॉबस्लाइडिंग (Bobsledding)  
बॉबस्लाइडिंग भी एक दिलचस्प खेल है और शीतकालीन ओलंपिक्स में भी शामिल है | यह खेल सबसे पहले अमेरिकन स्टार “लोलो जोंस” के द्वारा खेला गया था और इस खेल के लिए इन्होने बाकायदा ट्रेनिंग भी ली थी | यह खेल ‘फार्मूला 1’ के जैसा है और इसके बहुत महंगे होने के कारण बिना स्पोंसर के इसे खेला बहुत ही मुश्किल है | एक बॉबस्लाइड की कीमत ही लगभग 25,000 डॉलर होती है और इसके ट्रेनिंग, कॉस्टयूम आदि का खर्चा अलग होता है | लोग इस बात पर भले ही विश्वास न करे लेकिन बॉबस्लाइड की कीमत मिलियन डॉलर तक हो सकती है और यह मुख्यतः एक टीम खेल है जिसमे तीन से चार तक खिलाडी हो सकते है इसीलिए इस खेल का मूल्य 3 से 4 गुणा ज्यादा तक हो सकता है |

Most-Expensive-Sports-in-the-World
3. एयर बेलून रेसिंग (Hot Air Balloon Racing)
लोगो की इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं है की ‘हॉट एयर बेलून’ भी एक खेल है | यह खेल भी दुनियाँ के सबसे महंगे खेलो में शुमार है जिसमे 1 घंटे के करीब 300 डॉलर प्रति व्यक्ति मूल्य हो सकता है | अब कोई भी समझ सकता है की इस गुब्बारों को खरीदना और सवारी करना कितना महंगा हो सकता है | एक व्यक्ति के गुब्बारे की कीमत लगभग 20,000 डॉलर आती है और इसके अलावा कई और खर्चे भी है जो इससे जुड़े हुए है | इस खेल में सुरखा मानको का ध्यान रखना पड़ता है और एक विशेष अधिकारी भी गुब्बारे के निरीक्षण के लिए आता है जिसका खर्चा 350 डॉलर के करीब बैठता है |
अब अगर इसके उपकरणों की बात करे तो दिशा-यंत्र अलग से लगता है और गुब्बारे के ईंधन का मूल्य 15 से 30 डॉलर प्रति घंटे बैठता है और गुब्बारे को एक बार फुलाने की कीमत ही कम से कम 900 डॉलर बैठती है तथा इसके लिए एक विशेष पंखे की भी आवश्यकता पड़ती है | अगर किसी के पास पहले से ही यह सब सुविधाए हो तो भी उसे एक अलग टीम की जरुरत पड़ती है जो गुब्बारे में हवा भरने तथा उड़ान के बाद उसे खाली करने के लिए काम आती है | इसकी कम्पटीशन फीस और इंश्योरेंस भी सालाना 1,200 डॉलर तक हो सकती है और अगर आपको लगता है की यह सब भी ज्यादा महंगा नहीं है तो जान लीजिये के एक गुब्बारे का जीवन काल सिर्फ 300 से 500 घंटे तक ही होता है |


Most-Expensive-Sports-in-the-World
2. स्काई जंपिंग (Ski Jumping)
स्काई जंपिंग भी दुनिया के प्रसिद्ध और दिलचस्प खेल है जो इस लिस्ट में दुसरे नंबर में है | इस खेल के उपकरणों की कीमत लगभग 2,500 डॉलर होती है और इस खेल में ट्रेनर की भी सख्त जरुरत रहती है जिसका खर्चा अलग रहता है | एक खिलाडी का इस खेल में एक साल का अनुमानित खर्चा लगभग 1 लाख डॉलर रहता है और इसके अलावा इस खेल में जान का भी जोखिम लगातार रहता है |

1. व्हितिंगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल (The Whitianga Festival of Sports)
दुनिया का सबसे महंगा खेल है “The Whitianga Festival of Sports” | यह रेस से सम्बंधित सबसे फेमस खेल है जो न्यूज़ीलैण्ड में हर वर्ष आयोजित होते है | इन खेलो में हैलीकॉप्टर रेस, पॉवरबोट रेस, जेट स्की रेस, कार vs. हेलीकाप्टर रेस आदि होती है | इन खेलो में वास्तव में एक दुसरे के साथ रेस की जाती है | अब आपने इस खेल में प्रयुक्त होने वाले वाहन भी पढ़ ही लिए है तो आप अंदाजा लगा सकते है की यह खेल कितने महंगे है क्योकि जब तक आपके पास इस तरह के वाहन नहीं होंगे आपको खेलो में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी, यह दुनिया के सबसे महंगे खेल है जिनमे भाग लेने के लिए मिलियंस डॉलर की जरुरत पढ़ती है |
By 
   VIIVVEK SHHARMAA VASSHISHTHHA( VIIVVEK VASSHISHTHHA )

loading...