loading...

Top post view

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव

ये हैं विश्‍व के दस सबसे जहरीले जीव

1- ब्‍लू लाइन ऑक्टोपस
ब्‍लू लाइन नाम के इस ऑक्टोपस का आकार टेबल टेनिस की बॉल के जितना छोटा होता है। दिखने मे यह बड़ा ही सुंदर होता है। इसे आसानी से आप मुट्ठी में पकड़ सकते हैं पर आप की ये चाहत आप की जान भी ले सकती है। ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ न्यू गिनी में पाए जाते हैं। इसका जहर पहले आंखों और फिर श्वसन तंत्र को नाकाम कर देता है।

2- बॉक्स जेलीफिश
पानी मे पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश को दुनिया का सबसे विषैला जीवों मे से एक माना गया है। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश पारदर्शी होती है। इसे पानी में देखना मुश्किल होता है। बॉक्स जेलीफिश नेमाटोसाट्स पैदा करती है। इसके शरीर में पहुंचने से सबसे पहले दिल काम करना बंद कर देता है और धड़कन रुक जाती है। यह जहर तुरंत दिल पर हमला करता है।

3- बनाना स्‍पाइडर
इस मकड़ी को बनाना स्पाइडर कहते है। इसे लोग आम मकड़ी समझने की भूल कर जाते हैं। बनाना स्पाइडर में सेरोटोनिन नाम का जहर होता है। यह सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। इसके शरीर में पहुंचने के बाद दिमाग काम करना बंद कर देता है। जिससे आदमी की मृत्यु हो जाती है।

4- डार्ट फ्राग
मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह मेंढक अपने रंग से शिकार को आकर्षित करता है। देखने में यह जितना सुंदर है उतना ही घातक भी है। शिकारियों से बचने के लिए इसकी त्वचा में घातक जहर होता है। जिसका सीधा असर तंत्रिका तंत्र पर होता है। इसके जहर ये दिमाग तक सूचनाओं का आदान प्रदान बंद हो जाता है। इसके संपर्क में आने वाले जीवों के जिंदा बचने की संभावना बहुत कम होती है।

5- स्‍टेलकर स्‍कॉर्पियन
मध्य पूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका में धानी रंग और चमक वाला यह बिच्छू मिलता है। देखने में भले ही यह मामूली लगे लेकिन इसका जहर जानलेवा होता है। इसका डंक तेज दर्द पैदा करता है। कुछ ही मिनटों के दम घुटने से व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...