loading...

Top post view

बुधवार, 12 अप्रैल 2017

12:06:00 pm

THE STORY OF BHARTIYE SPY :नेवी की नौकरी से पाक में फांसी की सजा तक, पढ़ें कुलभूषण की पूरी कहानी

नेवी की नौकरी से पाक में फांसी की सजा तक, पढ़ें कुलभूषण की पूरी कहानी

पाकिस्तान में भारतीय जासूस होने के आरोप में मार्च 2016 में गिरफ्तार हुए कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जाधव को मौत की सजा सुनाई और पाक आर्मी चीफ ने इसकी पुष्टि भी कर दी यानी जाधव को 90 दिन के भीतर फांसी की सजा दी जानी है.

आईएसपीआर ने पिछले साल एक वीडियो जारी किया था जिसे उसने जाधव का कबूलनामा बताया था. जाधव को इसी कबूलनामे के आधार पर पाक उसे भारतीय जासूस बता रहा है जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि जाधव नौसेना में जरूर था लेकिन वो ये नौकरी छोड़कर ईरान से व्यापार करने लगा था और पाक एजेंसियों ने उसका वहीं से अपहरण किया है.

कुलभूषण के कबूलनामे की पाक की कहानी 
पाक का दावा है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना में सेवारत अफसर है और कमांडर है. वो नौसेना के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से है और उसका कवर नाम हुसैन मुबारक पटेल था जो उसने भारतीय एजेंसियों के लिए खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए अपनाया था. पाक का दावा है कि कुलभूषण ने 1987 में नेशनल डिफेंस अकेडमी जॉइन की और उसके बाद जनवरी 1991 में उसने इंडियन नेवी में नौकरी शुरू की. दिसंबर 2001 में जब संसद पर हमला हुआ तो कुलभूषण ने अपनी सेवाएं खुफिया सूचनाएं जुटाने के लिए देना शुरू कर दीं. पाक दावा कर रहा है कि कुलभूषण मुंबई में रहता है और अब भी वह नौसेना में सेवारत अफसर है जो 2022 तक रिटायर होगा.

जाधव ने लिया था रॉ के ज्वाइंट सेक्रेटरी का नाम
पाक का कहना है कि जाधव ने ईरान के चाबाहार में एक छोटा बिजनेस शुरू किया था वो इसी मकसद से किया गया था ताकि वो भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम कर सके. जाधव 2003 और 2004 में रॉ के मिशन को पूरा करने के लिए कराची भी आया था. पाक ने जो कबूलनामा जारी किया है उसके मुताबिक जाधव 2013 में रॉ द्वारा चुना गया और तब से वो बलूचिस्तान और कराची में एजेंसी से लिए कई मिशन पूरे कर चुका है. वीडियो में जाधव कहता दिख रहा है कि वो रॉ में संयुक्त सचिव अनिल कुमार गुप्ता को सीधे रिपोर्ट करता है और गुप्ता के पाक खासकर बलूचिस्तान छात्र संगठन में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट हैं.

ईरान से पाक में घुसते वक्त गिरफ्तार हुआ
वीडियो में कुलभूषण के हवाले से कहा जा रहा है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ बलूच आंदोलन को फाइनेंस कर रही है और इन आंदोलनकारियों की मदद से पाकिस्तान में देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रही है जिससे पाकिस्तानी नागरिकों की जानमाल का नुकसान हो रहा है. कुलभूषण ने इस कथित कबूलनामे में अपने पकड़े जाने की भी कहानी बताई. उसने कहा कि वो 3 मार्च 2016 को सरावान सीमा से ईरान से पाक में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी पाक अथॉरिटीज ने उसे पकड़ लिया. उसने बताया कि वो बलूचिस्तान के अलगाववादियों के साथ मीटिंग करने और उन्हें भारतीय एजेंसियों के संदेश पहुंचाने के लिए पाकिस्तान आ रहा था. इस वीडियो में कुलभूषण खुद को रॉ का जासूस बता रहा है लेकिन पाक एजेंसियों की जमकर तारीफ कर रहा है कि उन्होंने उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया और उसके साथ बर्ताव में उसे उचित सम्मान दिया.

सरताज अजीज ने माना था, जाधव के खिलाफ सबूत नहीं
दिसंबर में ही खबर आई थी कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एक मीटिंग में माना था कि कुलभूषण जाधव के खिलाफ पाक सरकार और एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत नहीं हैं. पाकिस्तानी टीवी चैनल जिओ न्यूज ने खबर दी थी कि अजीज ने सीनेट चैंबर में सांसदों को ब्रीफ करते हुए साफ कहा कि जाधव ने कबूलनामे के अलावा उसके खिलाफ हमारे पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है. अजीज ने ये भी कहा था कि भारत को दिए जाने वाले डोजियर में जो सबूत हमने रखे हैं, वो काफी नहीं हैं. अब एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वो जाधव के खिलाफ सबूत जुटाने में कितना वक्त लगाती हैं.

कबूलनामे पर उठ चुके हैं सवाल
पाक ने जाधव के कबूलनामे का जो वीडियो जारी किया है उसपर भी एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए हैं. तकरीबन छह मिनट के इस वीडियो में कई कट हैं. वीडियो को देखकर कई जगह ऐसा लगता है कि कुलभूषण अपनी मर्जी से कुछ बोलने की बजाय सामने टेलीप्रिंटर पर लिखा कुछ पढ़ रहा है. इसीलिए कुलभूषण का वो वीडियो कबूलनामा नहीं बल्कि दबाव डालकर दिलवाया गया बयान ज्यादा साबित हुआ है. हालांकि पाक इस मुद्दे पर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. भारत ने कई बार पाकिस्तान से कुलभूषण से मिलने देने की अपील की है लेकिन पाकिस्तान ने इसकी इजाजत भारतीय एजेंसियों को नहीं दी.

नेवी में था कुलभूषण, मुंबई में रहने की बात सही
भारत ने कुलभूषण जाधव के भारतीय नागरिक होने या फिर नेवी में नौकरी करने पर कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन उसका कहना है कि जाधव नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद ईरान में अपना बिजनेस शुरू कर चुका है जिसके उसके पास वैध दस्तावेज हैं. कुलभूषण जाधव ने वीडियो में खुद को मुंबई का निवासी बताया था. बताया जाता है कि उसे 2014 में ही एक पासपोर्ट मुंबई के ठाणे से इश्यू हुआ था. जिसमें ओल्ड मुंबई-पुणे रोड का एक पता दर्ज है. बताया जाता है कि यहां के एक कॉप्लेक्स के जिस फ्लैट में जाधव रहता था वो उसकी मां के नाम रजिस्टर्ड है.

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

3:00:00 pm

अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी


12:19:00 pm

व्हाट्सऐप से बिलों का भुगतान! जल्द आ सकता है यह फ़ीचर



व्हाट्सऐप की वेबसाइट पर नौकरी के लिए दिए गए विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी एक टेक्नीकल और फाइनेंशिल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार की तलाश में है, जो कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और भीम पेमेंट्स ऐप की समझ रखता हो। इन पेमेंट सर्विस से मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पैसों का लेनदेन किया जाता है। भारत के लिए कंपनी को अपने डिजिटल ट्रांज़ेक्शन लीड की जरूरत है।
व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने एक फ्लैगशिप सरकारी प्रोग्राम के बारे में कहा कि देश में इंटरनेट आधारित सेवाओं को बढ़ावा देना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि, ''व्हाट्सऐप के लिए भारत एक महत्वपूर्ण देश है और हम यह समझ रहे हैं कि हम डिजिटल इंडिया को बनाने में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं।'' प्रवक्ता ने ज़्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, ''हम इस परिकल्पना को साकार बनाने के लिए ऐसे ही उद्देश्य वाली कंपनियों के साथ काम कर सकते हैं और हम अपने यूज़र से भी लगातार फीडबैक ले रहे हैं।''
12:18:00 pm

सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ की नई लीक तस्वीर से डिज़ाइन का हुआ खुलासा


सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 की नई लीक तस्वीरों में इनकी तुलना की गई है। इस तस्वीर को स्लैशलीक्स पर एक यूज़र ने पोस्ट किया। इसमें गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। पिछली लीक के के अनुसार, आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 1440x2960 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है जो 18:9 के रेशियो में होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच स्क्रीन जबकि गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच स्क्रीन दिया जा सकता है। हाल ही में, यूएसपीटीओ पर देखे गए एक ट्रेडमार्क के खुलासे से पता चला था कि सैमसंग अपने नए स्क्रीन को 'इनफिनिटी डिस्प्ले' नाम दे सकती है। 'इनफिनिटी डिस्प्ले' में सैमसंग का फुलविज़न डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी जिसे सबसे पहले एलजी ने अपने नए एलजी जी6 में दिया। गैलेक्सी एस8 की लीक तस्वीरों में हैंडसेट पर सबसे लंबे और पतले डिस्प्ले होने का दावा किया गया था।
नई  लीक तस्वीर में ऊपर की तरफ दो सिम कार्ड या एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिख रहा है। जबकि नीचे की तरफ पैनल पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम ऑडियो जैक देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीरों में एक आइरिस स्कैनर भी दिख रहा है। और ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ दोनों ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ आएंगे।
12:17:00 pm

असूस ज़ेनबुक यूएक्स अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप लॉन्च, कीमत 76,990 रुपये


असूस ने मंगलवार को अपना ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की कीमत 76,990 रुपये है। नए ज़ेनबुक लैपटॉप को 13.3 इंच क्लैमशेल के साथ दुनिया के सबसे पतले और हल्के नोटबुक में शुमार होने का दावा किया गया है। यह लैपटॉप 21 मार्च से देशभर के ऑनलाइन रिटेलर और चैनल पार्टनर के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह लैपटॉप रोज़ गोल्ड और क्वार्ट्ज़ ग्रे कलर वेरिएंट में आता है।
ज़ेनबुक यूएक्स330 लैपटॉप एक फुल बॉडी एल्युमिनियम डिज़ाइन का बना है। इसका वज़न 1.2 किलोग्राम और मोटाई 13.5 मिलीमीटर है। इस लैपटॉप में हाई रिज़ॉल्यूशन वाला 13.3 इंच क्वाडएचडी+ (3200x1800 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो कंपनी की 'स्प्लेंडिड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी' से लैस है। इस लैपटॉप में सातवीं जेनरेशन इंटेल कोर (आई7-7500/आई5-7200) प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। इस लैपटॉप में एक बैकलिट कीबोर्ड है और कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
12:14:00 pm

आईपैड (2017) की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में आज होगी शुरू, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी


नए 9.7 इंच आईपैड का 32 जीबी वाई-फाई+ सेल्युलर वेरिएंट 39,900 रुपये में मिलेगा। खबर लिखे के जाने तक इस प्रोडक्ट के प्री-ऑर्डर पेज को लाइव नहीं किया गया था। गैजेट्स 360 ने आपको पहले ही जानकारी दी थी कि नए आईपैड (2017) का 128 जीबी वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल क्रमशः 36,900 और 47,900 रुपये में मिलेगा। नए आईपैड के स्मार्ट कवर की कीमत 3,500 रुपये है।
आईपैड एयर 2  की तुलना में आईपैड (2017) में ज्यादा बड़ा स्क्रीन और ऐप्पल ए9 चिप दिया गया है। ऐप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिलिप शिलर ने कहा, ''आईपैड दुनिया का सबसे लोकप्रिय टैबलेट है। ग्राहकों को बड़ा डिस्प्ले पसंद है, 9.7 इंच डिस्प्ले के साथ मूवी और टीवी देखने के अलावा, वेब सर्फिंग, फेसटाइम कॉलिंग और तस्वीरों का मज़ा लिया जा सकता है। और अब यह ज्यादा किफ़ायती है।'' उन्होंन आगे कहा, ''नए ग्राहक या कोई भी जो अपग्रेड करने की सोच रहा है, उसे घर, स्कूल या ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए नया आईपैड पसंद आएगा। इसमें रेटिना डिस्प्ले, दमदार ए9 चिप और 1.3 मिलियन से ज्यादा ऐप के लिए एक्सेस मिलेगा।''
12:03:00 pm

Remember Dr. Jaikaal From Shaktiman? Here's What He Did After The Show

8:36:00 am

जब ड्रीम गर्ल हेमा से मिले अटल तो हुआ ये के आप सोच भी नहीं सकते |

हेमामालिनी ने गुरुवार को यहां पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में बताया, ‘मुझे राजनीति में, वह भी खास तौर पर भाजपा में लाने का श्रेय एक प्रकार से मेरे पूर्व सहकर्मी अभिनेता एवं गुरूदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना को जाता है, क्योंकि 1999 में गुरुदासपुर से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे खन्ना ने अपने यहां प्रचार के लिए बुलाया था’।

भाजपा सांसद ने बताया, ‘…उसके बाद तो भाजपा के प्रचार में अक्सर जाने लगी। 2003 में उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी भी दे दी’। उन्होंने बताया, ‘मुझे याद है एक बार मैंने पदाधिकारियों से कहा कि मैं भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं.. लेकिन उनसे कभी मिली नहीं, मिलवाइए। तब वो मुझे उनसे मिलाने ले गए, लेकिन मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं’। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा, क्या बात है। अटल जी, ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे।
उन्होंने बताया, ‘इसके बाद तो मैं गुजरात में नरेंद्र मोदी के लिए तो छत्तीसगढ़ में डॉ. रमण सिंह के लिए, जहां भी पार्टी ने बुलाया प्रचार के लिए जाती रही। परिणाम भी अच्छे ही रहे। संयोग ही था कि सभी जगह भाजपा जीतती गई। लेकिन अफसोस है बिहार में ऐसा न हो सका’। उन्होंने कहा, ‘कोई बात नहीं अब यूपी में जीते हैं। अन्य जगह भी भाजपा की सरकार बन रही है। कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्हें बधाई’। 

रविवार, 2 अप्रैल 2017

7:58:00 am

फोन पर पति ने दिया तलाक, पत्नी ने अपना लिया हिंदू धर्म

इससे पहले सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के कई जिलों की मुस्लिम महिलाएं ट्रिपल तलाक को लेकर बीजेपी से अपने चुनावी वादे पूरे करने की डिमांड कर चुकी हैं। वहीं, गुरुवार को मुजफ्फरनगर में करीब 25 पीड़ित महिलाओं ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। कतर से पति ने फोन पर दिया तलाक ट्रिपल तलाक की मार झेल रही बिजनौर की एक महिला ने अब पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।
कतर से टेलिफोन पर पति ने तलाक दे दिया है। उसने हिंदू धर्म अपना लिया है लेकिन अब वह पति को सजा दिलाने और खुद के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने बीजेपी को वोट दिया, अब पीएम को अपना वादा पूरा करना चाहिए। बिजनौर निवासी महिला अरीबा खान के मुताबिक उसकी शादी 11 अप्रैल 2012 को नहटौर में महमूद इशहाक के साथ हुई थी। उसका पति खाड़ी देश कतर में सिविल इंजिनियर है। शादी के बाद से ससुराल में उसको परेशान किया जाने लगा। एक साल बाद उसके एक बेटी हुई।
काफी मनाने और जिद करने पर उसका पति मां बेटी को कतर ले गया। सात-आठ महीने वहां रखा। उसके बाद अपनी नौकरी छूटने की बात कहकर उन्हें और बेटी को बिजनौर छोड़ गया। कुछ दिन बिजनौर में साथ रहने पर दिल्ली और मुंबई में नौकरी की तलाश का बहाना कर फिर से कतर चला गया। इसी दौरान 9 अप्रैल 2015 को कतर से ही टेलिफोन पर उसे तलाक दे दिया।  अरीबा का कहना है कि रिश्ता बनाकर रखने की काफी कोशिश की लेकिन पति नहीं माने। मजबूर होकर उसने नहटौर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। तभी से न्याय के लिए वह लड़ रही हैं। उसका कहना है कि तीन तलाक का मुद्दा खत्म करने के पीएम मोदी के भरोसे देने के बाद उसने बीजेपी को वोट किया था। अब केंद्र और प्रदेश में सरकार बीजेपी की है, इस क्रूरतम ट्रिपल तलाक के मुद्दे को खत्म किया जना चाहिए। अरीबा के पिता जावेद खान और मां रूबीना भी पीएम से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। डीएम से मिलीं महिलाएं मुजफ्फरनगर में गुरुवार को करीब 25 मुस्लिम महिलाएं डीएम ऑफिस पहुंची। इनमें पीड़ित नाजिया खान ने बताया की हमें ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल रखा है। हमने कोर्ट में भी केस कर रखा है। नाजिया का कहना है कि शहर में महिलाओं की एक अलग से संस्था बनाई जाए, जहां तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। नाजिया ने कहा कि हम लोग तीन तलाक के बिल्कुल खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर बैन लगाए। तीन तलाक का फेवर करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि जिन मस्जिदों में तीन तलाक दी जा रही है, वहां ताला जड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कोर्ट में करीब पांच हजार महिलाओं के मामले पेंडिंग हैं। .....
7:54:00 am

स्पोर्ट्स कारों से भी महंगा ये लग्जरी ट्रैक्टर, जानें कीमत और Specification


स्पोर्ट्स कारों से भी महंगा ये लग्जरी ट्रैक्टर, जानें कीमत और Specification



ऑटो डेस्क. आपने कभी ट्रैक्टर ऑफ दी ईयर जैसे किसी खिताब के बारे में सुना है ?? अगर नहीं तो आप इसकी पहली झलक दिखते ही समझ जाएंगे ऐसा क्यों कहा जा रहा है। केस IH ऑप्टम 270 CVX मॉडल का यह ट्रैक्टर किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। यह लग्जरी ट्रैक्टर 18.7 फीट ऊंचा और इसका वजन 10500 किलो है। इसकी कीमत जान हैरान रह जाएंगे आज...

 

इस ट्रैक्टर का इंजन 2100rpm पर 271 हॉर्स पावर जनरेट करता है। यह इतना पावरफुल है कि 11 हजार किलो का वजन उठा सकता है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 50 किमी प्रति घंटा है। इसमें डुअल क्लच गियर सेट के साथ बेहद पावरफुल 6.7 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा हुआ है। 4 व्हील ड्राइव इस ट्रैक्टर में 6 सिलेंडर इंजन और 4 स्टेज कन्टीन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन लगा है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए है जो भारत में बिक रहीं अधिकतर लग्जरी कारों से भी ज्यादा है।

loading...