loading...

Top post view

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

8:02:00 am

शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन अगले हफ्ते मी 6 के साथ हो सकता है लॉन्च BBE THIINKOON

शाओमी 19 अप्रैल को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी इस फोन के साथ मी मैक्स 2 स्मार्टफोन भी पेश करेगी। हाल ही में लीक में पता चला था कि इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और एक 5000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा, एक अलग रिपोर्ट में जल्द मी नोट 3 के लॉन्च होने की भी जानकारी मिली है।
मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि मी मैक्स 2 को 19 अप्रैल को होने वाले एक इवेंट में शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछली लीक के मुताबिक, 4जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर में आएगा और इनकी कीमत क्रमशः 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।

एक पुरानी रिपोर्ट से भी खुलासा होता है कि शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इससे पहले, शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी द्वारा मई में लॉन्च करने की उम्मीद थी।
इसके अलावा, चीन (वाया फोनअरीना) से आई एक रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि मी नोट 3 को दूसरी तिमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन में 5.7 इंच डिस्प्ले और एक लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, मी नोट 3 में एक डुअल कैमरा सेटअप और 4070 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
8:01:00 am

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स 17 अप्रैल से मिलेंगे BBE THIINKOON


पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स के 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन  गोल्ड, मेटालिक सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। वहीं, पैनासोनिक एलुगा रे एक्स 8,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ये दोनों फोन 17 अप्रैल से एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इन फोन को 'कमिंग सून' के टैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जैसा कि हमने आपको पहले बताया एलुगा रे मैक्स के लिए आपको 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं।
कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स के साथ पैनासोनिक एलुगा रे एक्स भी पेश किा। यह डुअल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है। एलुगा रे एक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज  32 जीबी है और आप 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बैटरी 4000 एमएएच की है।
7:54:00 am

असद ने कहा, रासायनिक हमले की बात पूरी तरह मनगढ़ंत BBE THIINKOON

सीरियाई राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि उनके सुरक्षा बलों ने एक साल पहले ही रासायनिक हथियारों के भंडारों को नष्ट कर दिया और प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। असद ने एक इंटरव्यू में रासायनिक हमले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘निश्चित तौर पर 100 फीसदी मनगढ़ंत बात है। हमें लगता है कि पश्चिम खासकर अमेरिका आतंकवादियों के साथ मिला हुआ है।’
7:53:00 am

अंबेडकर जयंती पर आज नागपुर जायेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी BBE THIINKOON

नयी दिल्ली/नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर नागपुर जाएंगे जहां वह इस महान विभूति से जुड़े एक पवित्र स्थल पर जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मैं अंबेडकर जयंती के विशेष अवसर पर नागपुर जाने को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, नागपुर में मैं दीक्षाभूमि पर प्रार्थना करूंगा जो डा. अंबेडकर से जुड़ा एक पवित्र स्थान है। दीक्षाभूमि बौद्ध धर्म से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है जहां अंबेडकर ने 14 अक्तूबर 1956 को बौद्ध धर्म स्वीकार किया था।
मोदी ने कहा, हम डा. अंबेडकर के सपनों का मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत बनाने की दिशा में कठिन प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा जिसका लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन विकास परियोजनाओं में आईआईटी, आईआईएम, एम्स और कोराडी थर्मल पावर स्टेशन शामिल है।
मोदी एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, डिजिधन मेले के समापन में भी शामिल होउंगा जहां मैं लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत करूंगा। नागपुर जिला सूचना अधिकारी ने मोदी की यात्रा की जानकारी देते हुए एक विज्ञप्ति में कहा कि वह शहर के हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेंगे जहां से वह अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वह कोराडी थर्मल पावर स्टेशन के लिए रवाना होंगे जहां वह महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव की मौजूदगी में महाजेनको की 1980 मेगावाट कोराडी थर्मल पावर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
वह अपराह्न करीब 12 बजकर 25 मिनट पर नीति आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह दीक्षाभूमि का डाक टिकट भी जारी करेंगे और इस अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, रामदास अठावले, हंसराज अहीर और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। मोदी अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
7:51:00 am

महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाने की जरूरत नहीं: PM मोदी BBE THIINKOON

महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाने की जरूरत नहीं: PM मोदी
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐलान किया कि महिलाओं को अब शादी के बाद अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने की जरूरत नहीं है और वह शादी से पहले वाला नाम बरकरार रखने के लिए स्वतंत्र होंगी। मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं विकास योजनाओं के केंद्र में रहें। उन्होंने कहा कि मुद्रा और उज्ज्वला सहित विभिन्न योजनाओं के जरिए उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है।


7:48:00 am

शुरू होने वाली है तबाही अमेरिका ने अफगानिस्तान में IS के ठिकानों पर गिराया सबसे बड़ा गैर परमाणु बम BBE THIINKOON

7:46:00 am

न्यायाधीश कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित सात जजों को तलब किया BBE THIINKOON

न्यायाधीश कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित सात जजों को तलब किया
कोलकाता: सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सी. एस. कर्णन ने गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. एस. केहर सहित सर्वोच्च न्यायालय के सात न्यायाधीशों के खिलाफ समन जारी कर उन्हें अपनी अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। न्यायाधीश कर्णन ने अनुसूचित जाति/जनजाति (प्रताड़ना से संरक्षण) अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ यह आदेश जारी किया है और उन्हें 28 अप्रैल को अपनी अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
शीर्ष अदालत ने न्यायाधीश कर्णन के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद न्यायाधीश कर्णन 31 मार्च को शीर्ष अदालत के सामने पेश भी हुए थे। शीर्ष अदालत की सात न्यायाधीशों की पीठ ने न्यायाधीश कर्णन से उनके खिलाफ जारी अवमानना के आदेश पर चार सप्ताह के अंदर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा था। न्यायाधीश कर्णन ने हालांकि शीर्ष अदालत की इस नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया था।
गुरुवार को शीर्ष अदालत के सात न्यायाधीशों के खिलाफ समन जारी करते हुए न्यायाधीश कर्णन ने कहा, "मैं सातों माननीय न्यायाधीशों को व्यक्तिगत रूप से या अपने वकीलों के माध्यम से दोषी पाए जाने और सुनाई गई सजा के संबंध में 28 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे तक मेरे कोलकाता के न्यू टाउन में रोजडेल स्थित आवास पर अपना जवाब दें, क्योंकि मेरा आवास ही अब मेरी अस्थायी अदालत है।"

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

3:54:00 pm

बृहस्पति देव की पूजा अर्थ और लाभ

देवगुरु बृहस्पति की आराधना से मनोवांछित वरदान मिलता है इसलिए ऐसे जातक जिनकी शादी नहीं हो रही हो, उन्हें अथवा जिनका अपने जीवन साथी से सामंजस्य नहीं बनता हो, उन्हें भी गुरु को प्रसन्न रखने की हिदायत दी जाती है। इसी क्रम में आज हम देवगुरु बृहस्पति से संबंधित मंत्र, पूजा पद्धति और उन्हें प्रसन्न करने के अन्य उपायों को जानेंगे। शास्त्रों में बृहस्पति को देवगुरु माना गया है।
बृहस्पति यानि गुरु बुद्धि, ज्ञान और विद्या के देवता। ------- ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बृहस्पति यानि गुरु बुद्धि, ज्ञान और विद्या के देवता हैं। यह गुण ही किसी व्यक्ति के चरित्र, व्यक्तित्व और भाग्य को नियत करते हैं। ------- किसी व्यक्ति का सुंदर, सात्विक, धार्मिक और आध्यात्मिक होना गुरु के शुभ होने के कारण ही होता है। दाम्पत्य सुख भी गुरु की अच्छे या बुरे योग पर निर्भर रहते हैं।
यहीं नहीं जब व्यक्ति पूरे प्रयास और समय देकर भी अगर कामयाबी से दूर रहता हो, तब ऐसे वक्त नसीब का निर्णायक भी गुरु ही होता है। इस तरह गुरु बृहस्पति की पूजा से विद्या, ज्ञान प्राप्ति के साथ भाग्य बाधा खत्म हो जाती है। ------ जब किसी व्यक्ति को हर मनचाहा सुख मिलता है, तब वह स्वयं को खुशकिस्मत मानता है। किंतु थोड़ा ही कष्ट मिलने पर वह स्वयं की किस्मत को कोसने लगता है। तब वह उनसे छुटकारे के लिए तरह-तरह से धार्मिक उपायों को अपनाता है। किंतु कोई भी व्यक्ति दैनिक देव उपासना से ऐसी बदकिस्मती और परेशानियों से दूर रह सकता है।

गुरुवार का दिन बृहस्पति आराधना के लिए नियत है। --------इस दिन सुबह नित्यकर्मों से निवृत होकर सर्वप्रथम स्नान करें। पीले वस्त्र पहनें। ------------- पीला वस्त्र पर गुरु बृहस्पति की प्रतिमा को रखकर देवगुरु चार भुजाधारी मूर्ति का पंचामृत स्नान यानि दही, दूध, शहद, घी, शक्कर कराएं। स्नान के बाद गंध, अक्षत, पीले फूल, चमेली के फूलों से पूजा करें l
1:07:00 pm

300 किलोग्राम की थी ये लड़की, वजन घटाकर अब दिखती है ग्लैमरस

कहते हैं ना कि अगर आप ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता, कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एंबर राच्डी़ ने.  24 साल की उम्र तक एंबर का वजन सामान्य से बहुत ज्यादा था. उनका वजन लगभग 300 किलोग्राम हो चुका था और वो अपना कोई भी काम करने में असमर्थ थीं. हर काम के लिए उन्हें अपने पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड राउडी पर डिपेंड रहना पड़ता था. लेकिन अब एंबर का वजन सामान्य हो गया है. वो अब एकदम फिट दिखती हैं. जानें एंबर ने कैसे किया ये काम.
एंबर एक सामान्य लड़की की तरह नहीं थीं, उनका वजन बहुत ज्यादा था. इतना ज्यादा कि वो अपने रुटीन के काम भी नहीं कर पाती थीं. उनकी स्किन के बीच आने वाले फोलड्स में उन्हें इंफेक्शन होने लगा था जिसे वो किसी लंबे ब्रश से ही साफ कर सकती थी. ना तो वो कोई काम कर पाती थीं ना ही ठीक से चल फिर पाती थी. जिसके चलते वो घर से बाहर भी बहुत कम जाती थीं. (तस्वीरें- इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब)
अपनी सर्जरी के लिए एंबर को ह्यूस्टन जाना था तो वो कार में नहीं बैठ सकती थी और प्लेन में भी उनके लिए दो सीट बुक करवाई गईं. वो पहली बार अपने डॉक्टर नोवजाराडन से मिलीं. उनके डॉक्टर ने उनका इलाज करने से मना कर दिया. लेकिन एंबर अपना वजन कम करने का फैसला कर चुकी थीं. अपने डॉक्टर को राजी करने के लिए एंबर को अपना लगभग 10 किलो (20 पाउंड) वजन कम करना था. 

बुधवार, 12 अप्रैल 2017

12:06:00 pm

THE STORY OF BHARTIYE SPY :नेवी की नौकरी से पाक में फांसी की सजा तक, पढ़ें कुलभूषण की पूरी कहानी

नेवी की नौकरी से पाक में फांसी की सजा तक, पढ़ें कुलभूषण की पूरी कहानी

पाकिस्तान में भारतीय जासूस होने के आरोप में मार्च 2016 में गिरफ्तार हुए कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जाधव को मौत की सजा सुनाई और पाक आर्मी चीफ ने इसकी पुष्टि भी कर दी यानी जाधव को 90 दिन के भीतर फांसी की सजा दी जानी है.

आईएसपीआर ने पिछले साल एक वीडियो जारी किया था जिसे उसने जाधव का कबूलनामा बताया था. जाधव को इसी कबूलनामे के आधार पर पाक उसे भारतीय जासूस बता रहा है जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि जाधव नौसेना में जरूर था लेकिन वो ये नौकरी छोड़कर ईरान से व्यापार करने लगा था और पाक एजेंसियों ने उसका वहीं से अपहरण किया है.

कुलभूषण के कबूलनामे की पाक की कहानी 
पाक का दावा है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना में सेवारत अफसर है और कमांडर है. वो नौसेना के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से है और उसका कवर नाम हुसैन मुबारक पटेल था जो उसने भारतीय एजेंसियों के लिए खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए अपनाया था. पाक का दावा है कि कुलभूषण ने 1987 में नेशनल डिफेंस अकेडमी जॉइन की और उसके बाद जनवरी 1991 में उसने इंडियन नेवी में नौकरी शुरू की. दिसंबर 2001 में जब संसद पर हमला हुआ तो कुलभूषण ने अपनी सेवाएं खुफिया सूचनाएं जुटाने के लिए देना शुरू कर दीं. पाक दावा कर रहा है कि कुलभूषण मुंबई में रहता है और अब भी वह नौसेना में सेवारत अफसर है जो 2022 तक रिटायर होगा.

जाधव ने लिया था रॉ के ज्वाइंट सेक्रेटरी का नाम
पाक का कहना है कि जाधव ने ईरान के चाबाहार में एक छोटा बिजनेस शुरू किया था वो इसी मकसद से किया गया था ताकि वो भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम कर सके. जाधव 2003 और 2004 में रॉ के मिशन को पूरा करने के लिए कराची भी आया था. पाक ने जो कबूलनामा जारी किया है उसके मुताबिक जाधव 2013 में रॉ द्वारा चुना गया और तब से वो बलूचिस्तान और कराची में एजेंसी से लिए कई मिशन पूरे कर चुका है. वीडियो में जाधव कहता दिख रहा है कि वो रॉ में संयुक्त सचिव अनिल कुमार गुप्ता को सीधे रिपोर्ट करता है और गुप्ता के पाक खासकर बलूचिस्तान छात्र संगठन में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट हैं.

ईरान से पाक में घुसते वक्त गिरफ्तार हुआ
वीडियो में कुलभूषण के हवाले से कहा जा रहा है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ बलूच आंदोलन को फाइनेंस कर रही है और इन आंदोलनकारियों की मदद से पाकिस्तान में देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रही है जिससे पाकिस्तानी नागरिकों की जानमाल का नुकसान हो रहा है. कुलभूषण ने इस कथित कबूलनामे में अपने पकड़े जाने की भी कहानी बताई. उसने कहा कि वो 3 मार्च 2016 को सरावान सीमा से ईरान से पाक में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी पाक अथॉरिटीज ने उसे पकड़ लिया. उसने बताया कि वो बलूचिस्तान के अलगाववादियों के साथ मीटिंग करने और उन्हें भारतीय एजेंसियों के संदेश पहुंचाने के लिए पाकिस्तान आ रहा था. इस वीडियो में कुलभूषण खुद को रॉ का जासूस बता रहा है लेकिन पाक एजेंसियों की जमकर तारीफ कर रहा है कि उन्होंने उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया और उसके साथ बर्ताव में उसे उचित सम्मान दिया.

सरताज अजीज ने माना था, जाधव के खिलाफ सबूत नहीं
दिसंबर में ही खबर आई थी कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एक मीटिंग में माना था कि कुलभूषण जाधव के खिलाफ पाक सरकार और एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत नहीं हैं. पाकिस्तानी टीवी चैनल जिओ न्यूज ने खबर दी थी कि अजीज ने सीनेट चैंबर में सांसदों को ब्रीफ करते हुए साफ कहा कि जाधव ने कबूलनामे के अलावा उसके खिलाफ हमारे पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है. अजीज ने ये भी कहा था कि भारत को दिए जाने वाले डोजियर में जो सबूत हमने रखे हैं, वो काफी नहीं हैं. अब एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वो जाधव के खिलाफ सबूत जुटाने में कितना वक्त लगाती हैं.

कबूलनामे पर उठ चुके हैं सवाल
पाक ने जाधव के कबूलनामे का जो वीडियो जारी किया है उसपर भी एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए हैं. तकरीबन छह मिनट के इस वीडियो में कई कट हैं. वीडियो को देखकर कई जगह ऐसा लगता है कि कुलभूषण अपनी मर्जी से कुछ बोलने की बजाय सामने टेलीप्रिंटर पर लिखा कुछ पढ़ रहा है. इसीलिए कुलभूषण का वो वीडियो कबूलनामा नहीं बल्कि दबाव डालकर दिलवाया गया बयान ज्यादा साबित हुआ है. हालांकि पाक इस मुद्दे पर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. भारत ने कई बार पाकिस्तान से कुलभूषण से मिलने देने की अपील की है लेकिन पाकिस्तान ने इसकी इजाजत भारतीय एजेंसियों को नहीं दी.

नेवी में था कुलभूषण, मुंबई में रहने की बात सही
भारत ने कुलभूषण जाधव के भारतीय नागरिक होने या फिर नेवी में नौकरी करने पर कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन उसका कहना है कि जाधव नेवी की नौकरी छोड़ने के बाद ईरान में अपना बिजनेस शुरू कर चुका है जिसके उसके पास वैध दस्तावेज हैं. कुलभूषण जाधव ने वीडियो में खुद को मुंबई का निवासी बताया था. बताया जाता है कि उसे 2014 में ही एक पासपोर्ट मुंबई के ठाणे से इश्यू हुआ था. जिसमें ओल्ड मुंबई-पुणे रोड का एक पता दर्ज है. बताया जाता है कि यहां के एक कॉप्लेक्स के जिस फ्लैट में जाधव रहता था वो उसकी मां के नाम रजिस्टर्ड है.

loading...