loading...

Top post view

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

1:17:00 pm

एक ऐसा शहर जिसकी आधी आबादी करती है भूत-प्रेत से बातें

एक ऐसा शहर जिसकी आधी आबादी करती है भूत-प्रेत से बातें

भूत प्रेतों के बारे में सुना बहुत होगा लेकिन इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि भूतों का भी वजूद है। एस ऐसा शहर जहां पर लोग इनसे बातें करते हैं।

एक ऐसा शहर जिसकी आधी आबादी करती है भूत-प्रेतों से बातें – संसार का सबसे बड़ा रहस्य है मृत्यु जहां जाकर सब कुछ समाप्त हो जाता है। मृत्यु के बाद क्या है और क्या नहीं है यह एक ऐसा रहस्य है ज‌िसे ज‌ितना समझने की कोश‌िश करेंगे आप उतना ही उलझते जाएंगे क्योंक‌ि हर धर्म में मृत्यु के बाद की स्थ‌ित‌ि का अलग-अलग वर्णन क‌िया गया है।

मृत्यु के बाद की स्थ‌ित‌ि के बारे में कई वैज्ञान‌िक शोध भी क‌िए जा रहे हैं और पारामनोवैज्ञान‌िक अलग-अलग तरह के दावे करते रहे हैं। पारामनोवैज्ञान‌िकों के अनुसार मृत्यु के बाद भी कुछ अस्त‌ित्व बचा रहता है। अगर प्रयास क‌िया जाए तो मृत व्यक्त‌ि से संपर्क क‌िया जा सकता है।

मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्त‌ि से संपर्क करने के कई तरीके हैं ज‌िनसे परलोक गए व्यक्त‌ि को वापस अपने बीच बुला सकते हैं। मृत्यु के बाद भौत‌िक शरीर समाप्त हो जाता है, व्यक्त‌ि एक उर्जा एक आत्मा के रुप में मौजूद होता है। इसल‌िए उनसे संपर्क करने के ल‌िए एक माध्यम की जरुरत होती है।

अमेर‌िका का एक शहर ऐसा ही है जहां की आधी आबादी इस बात का दावा करती है क‌ि उनमें ऐसी शक्त‌ि मौजूद है क‌ि वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्त‌ि की आत्मा से संपर्क कर सकते हैं।

यहां के लोग प्रेतात्माओं से पीड़‌ित व्यक्त‌ियों का उपचार करने का भी दावा करते हैं इसल‌िए दूर-दूर से लोग यहां पारलौक‌िक शक्त‌ियों का अनुभव करने आते रहते हैं। अपनी इन्हीं खूब‌ियों के कारण इस शहर को ‘साइकिक कैपिटल’ भी कहा जाता है।

दुन‌िया भर में ‘साइकिक कैपिटल’ के नाम से ज‌िस शहर को जाना जाता है उस शहर का नाम है कासाडागा टाउन। माना जाता है क‌ि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग मनोविज्ञान के जानकार हैं और मृत आत्माओं से साक्षात्कार करने का दावा करते हैं। 1875 में इस टाउन को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने बसाया था। धीरे-धीरे यहां लोग बसने लगे, जो खुद स्प्रिचुअल हीलर्स बन गए।

आज कासाडागा में 100 से अधिक स्प्रिचुअल हीलर्स हैं, जो मृत आत्माओं से संपर्क होने का दावा करते हैं। हर साल यहां सैकड़ों लोग दूर-दूर से बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। यहां इसाईयत, दर्शन और विज्ञान के मिले-जुले आधार पर केंद्रित आध्यात्म का एक अनूठा रूप देखने को मिलता है।

यहां के स्प्रिचुअल हीलर्स टैरो कार्ड्स या हस्तरेखाओं को पढ़कर इन आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। हर साल यहां करीब 15 हजार लोग आते हैं। यही कासाडागा की अर्थव्यवस्था का आधार भी है।

इंडियन हिप्नोसिस एकेडमी के प्रमुख डा. जे पी मलिक बताते हैं कि किसी व्यक्ति को हिप्नोटाइज करके पूर्वजन्म में हुई घटनाओं को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर व्यक्ति चाहे तो वह हिप्नोसिस के माध्यम से किसी मृत आत्मा से संपर्क कर सकते हैं। यानी मध्यम के द्वारा आत्माओं से संपर्क क‌िया जा सकता है।

चेतन मन में आत्माओं से संपर्क करना मुश्किल होता है। लेकिन अचेतन मन को आत्माओं से जोड़ा जा सकता है। आत्माओं से संपर्क होने के बाद व्यक्ति उनसे अपने प्रश्न पूछ सकता है। इनका कहना है कि यह काम व्यक्ति खुद भी कर सकता है लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह से करे तो बेहतर रहता है क्योंकि कई बार व्यक्ति बहुत डर जाता है। ऐसे समय में व्यक्ति को संभालने के लिए एक एक्सपर्ट की जरूरत होती है।

इन्होंने यह भी बताया कि आत्माएं जो बुलाने पर आ जाती हैं वह अपनी मर्जी से खुद ही चली जाती हैं इसलिए हिप्नोटिज्म के द्वारा आत्मओं से संपर्क करने पर यह डर नहीं रहता कि आत्मा आ गई तो लौट कर जाएगी या नहीं। ऐसे में यह अव‌िश्वनीय नहीं कहा जा सकता है क‌ि लोग आत्माओं से संपर्क कर सकते हैं।

1:13:00 pm

अगर आप भी बनना चाहते हैं एक शहर के मालिक तो यहां करें क्लिक

अगर आप भी बनना चाहते हैं एक शहर के मालिक तो यहां करें क्लिक

जरा सोच के देखिए कि आप पूरे शहर के मालिक हों...उस शहर में आपका राज चलता हो...वैसे आपका ये सपना पूरा हो सकता है लेकिन एक शर्त पर अगर आप भूतों से नहीं डरते हैं तो...जानिए क्या है...
अमेरिका के कोलोरैडो में एक भूतिया शहर के तौर पर कुख्यात केबीन क्रीक बिकने वाला है और अगर आपको भूतों से डर नहीं लगता, तो महज 3.5 लाख डॉलर (सवा दो करोड़ रुपये) देकर इसे खरीद सकते हैं।
दरअसल अमेरिकी वेबसाइट क्रेगलिस्ट पर इसके बिक्री के लिए एक विज्ञापन डाला गया है। इसके मुताबिक, यह शहर खरीदने पर आपको इसके साथ आठ कमरों का एक सराय (मोटल), एक पुराना गैस स्टेशन, सड़क किनारे एक कैफे, दो घर और एक प्राइवेट शूटिंग रेंज मिलेगा।
अगर आपको भूतों से नहीं बल्कि दूसरे आपराधिक तत्वों से डर लगता है, तो इसके लिए करीब दो हेक्टेयर में फैले इस शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस भूतिया शहर के मालिक जेम्स जॉनसन ने यहां 16 सीसीटीवी लगा रखे हैं, जिससे आप हर जगह अपनी नजर रख सकेंगे।
जॉनसन कहते हैं, बिक्री की विज्ञापन डालने के बाद कई लोगों ने इसमें रुचि दिखाई है। इसे देखने के लिए कई लोग आए और उन्हें यह जगह बेहद पसंद आई, लेकिन पैसों की कमी और लोन ना मिलने की वजह से इसे खरीद नहीं पाए। जॉनसन को इस शहर के लिए अब तक कोई खरीददार नहीं मिला है। अब इसकी वजह भूतों का डर है या पैसों की कमी ये तो वहीं बता सकते हैं।
आपको बता दें कि डेनवर से महज 90 किलोमीटर दूर स्थित केबिन क्रीक को 1970 के दशक से पहले कम ही लोग ही जानते थे, लेकिन तभी वहां एक कत्ल हुआ, जिसके पीछे लोगों को भूतों लगा। इस हत्या के बाद इस शहर के भूतिया होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी और धीरे-धोरे कई लोग इसे 'भूतिया शहर' के नाम से जानने लग
12:59:00 pm

एक इंडियन शादी जिसके नाम दर्ज है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

एक इंडियन शादी जिसके नाम दर्ज है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

शादियां तो आपने बहुत सी अटेंड की होंगी और एक से एक बड़ी शादी में गए भी होंगे लेकिन एक ऐसी शादी जिसको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है वो भी ये एक भारतीय की शादी थी।

शादी सबके लिए सुनहरा सपना होता है। सब अपनी-अपनी शादी में खास करना चाहते हैं. लेकिन भारत में एक ऐसी शादी हुई जो कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। ये शादी खास थी, लेकिन इसका अंत दुखद रहा।

भारत के स्टील टायकून लक्ष्मीनिवास मित्तल की बेटी की शादी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा और अमित भाटिया की शादी में साल 2004 में हुई थी। इस शादी में लक्ष्मी मित्तल ने 514 करोड़ रुपए खर्च किए। इस शादी की दुनियाभर में चर्चा हुई। 6 दिनों तक शादी का कार्यक्रम पेरिस में चला।

मित्तल के दामाद बने अमित भाटिया लंदन में बैंकर थे। हालांकि, सबसे महंगी शादी समारोह में जो रिश्ता बना था वह आगे चल नहीं पाया। साल 2014 में मित्तल की बेटी वनिशा और अमित के बीच तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति के बाद तलाक ही लिया है।

लेकिन इस शादी में खर्च किए गए रकम के आधार पर इसे गिनीज बुक में एंट्री मिल गई और ये दुनिया की सबसे महंगी शादी बन गई।

12:58:00 pm

अगर आपके पास है 1 रुपये का नोट तो आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे?

अगर आपके पास है 1 रुपये का नोट तो आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे?

सोच के देखो कि एक रुपये का नोट आपको एक करोड़ रुपये दिला तो...यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन एक सच्चाई भी है जिसको जानकर आप एक रुपये के नोट को ऐसे ही खर्च नहीं करेंगे।

आपके लिए एक रुपए की क्या अहमियत है? शायद कुछ भी नहीं, लेकिन एक रुपए का नोट आपको करोड़पति बना सकता है। अगर आप इसे मजाक समझने की भूल कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए इसे मजाक समझना अापके करोड़पति बनने की राह में रोड़ा साबित हो सकता है।

यदि आपके पास किसी दुर्लभ नंबर का नोट है तो बस तैयार हो जाइए। दुनिया में एेसे बहुत से शौकीन हैं जिन्हें दुर्लभ नोटों के संग्रह का शौक है। एेसे लोग अपने पसंदीदा नंबरों के नोटों को करोड़ों में खरीदते हैं।

पसंदीदा नोटों का क्रेज देखने के लिए आपको ज्यादा दूर जाने की भी जरूरत नहीं है। आपको बस र्इ-काॅमर्स वेबसाइट र्इबे पर जाना है। जहां एक रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों की नीलामी करोड़ों में हो रही है।

र्इबे पर देश के पूर्व गवर्नर मोंटेक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाला एक रुपए का नोट दो लाख रुपए में बेचा जा रहा है, वहीं 100 रुपए के दो नए नोट 250000 रुपए में बिक रहे हैं। इसका कारण है इन नोटों पर मौजूद सीरियल नंबर। इनके सीरियल नंबर के आखिर में 786 आैर 000000 हैं।

र्इबे पर 1000 रुपए का नोट करीब एक करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। नोट बेचने वाले ने दावा किया है कि कुछ नोटों पर प्रिंट करते वक्त इंक गिर गया है, वहीं इसके सीरियल नंबर भी दुर्लभ हैं। ऊंची कीमत में बिकने वाले कुछ नोट एेसे हैं, जिनमें या तो सीरियल नंबर ही नहीं है या फिर मिसप्रिंट हैं।

र्इबे पर इन नोटों के लिए बोली लगार्इ जाती है, जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा नोट उसे ही दिए जाएंगे। अगर आपके पास भी कुछ एेसे नोट हैं तो जल्द हो जाइए तैयार। आप भी ये नोट बेचकर करोड़पति बन सकते हैं।

12:56:00 pm

इस पुलिस ऑफिसर के हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं लोग, जानिए क्यों?

इस पुलिस ऑफिसर के हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं लोग, जानिए क्यों?

पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की सांसे फूलने लगती हैं किसी पुलिसवाले को देखकर सिट्टीपिट्टी गुम हो जाती है लेकिन एक पुलिस अधिकारी ऐसी भी है जिसके हाथों लोग गिरफ्तार होना चाहते हैं

जो आम लोग पुलिस विभाग में नहीं होते, वो पुलिसवालों से बचना ही बेहतर समझते हैं। लेकिन जर्मनी में लोगों को एक पुलिस ऑफिसर की नज़रों से बचना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

दरअसल, जर्मनी की सीनियर पुलिस कमिश्नर एड्रिएन कोलेसजर की खूबसूरती की वजह से लोग उन्हें बार-बार देखना चाहते है और इसले लिए उन्हें इस पुलिस ऑफिसर की नज़रों में भी आ जाने से गुरेज नहीं है।

इनके फैन्स यहां तक कहते हैं कि वो इनके सामने गाड़ी स्पीड में चलाएंगे, जिससे वो हमें अरेस्ट कर सकें। इस सीनियर पुलिस ऑफिसर की उम्र अभी 31साल है और इनकी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं।

उन्होंने अपनी जो फोटोज पोस्ट की हैं, लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। एड्रिएन रोज अपनी फिट बॉडी की फोटोज अपलोड करती हैं। उनके सोशल मीडिया पर एक लाख से ज्यादा फोलोअर्स हो गए हैं।

काम के साथ-साथ वो अपने 28 साल के ब्वॉयफ्रेंड को भी पूरा टाइम देती हैं। जर्मनी की इस सीनियर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक हर औरत चाहती है कि उसका बैक अच्छा हो। इसलिए वो जिम में खासतौर पर अपने हिप और बैक पर ध्यान देती हैं।

इस सीनियर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि वो अपनी फोटोज महिलाओं को ध्यान में रखकर पोस्ट करती हैं, ना कि मर्दों को। साथ ही वो कहती है कि वो परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन अपनी लाइफ से खुश हैं।

12:55:00 pm

ये महिला बोलती है...खुल जा सिम-सिम और इसके घरों के दरवाजे खुल जाते हैं, जानिए कैसे?

ये महिला बोलती है...खुल जा सिम-सिम और इसके घरों के दरवाजे खुल जाते हैं, जानिए कैसे?

दरवाजा खोलने के लिए खुल जा सिम-सिम...इस जुमले का कई बार इस्तेमाल किया होगा आपने कभी कभी तो दरवाजा खुल भी जाता था...ये महिला भी कुछ इसी तरह से अपने घर के दरवाजे खोलती है, जानिए कैसे

दुनियाभर में साइंटिस्ट कई ऐसी तरकीब खोज निकाली है जिससे आप और हम अब तक अंजान थे। आपको यह जानकार ताज्जुब होगा कि आज साइंटिस्ट ने ऐसी-ऐसी खोज कर लीं है कि जिससे आपको दरवाजे खोलने के लिए चाबी की जरूरत नही पड़ेगी।

सिडनी में रहने वाली शांति कोरपोरल ने ऐसी ही एक टेक्नोलॉजी के दम पर अपने दोनों हाथों में माइक्रोचिप इम्प्लांट करवा लीं हैं, जिनकी मदद से अब वो अपने दरवाजों को बिना किसी चाभी की मदद से खोल सकती हैं। इतना ही नहीं वो बिना पासवर्ड के ही अपने कंप्यूटर को एक्सेस कर सकती हैं।

Adelaide Advertiser रिपोर्ट के अनुसार, शांति इन माइक्रोचिप को इम्प्लांट करवाने के बाद अपने हाथों को सुपरह्यूमन पॉवर की तरह यूज करती हैं। इसके बाद अब वो अपने वॉलेट और कार्ड्स के झंझटों से दूर होना चाहती है, ताकि वो एक अच्छी लाइफस्टाइल जी सके। शांति ने बताया कि इस तरह से आप अपनी लाइफ को सेट कर सकते हैं, ऐसी लाइफ जिसमें आपको किसी भी तरह के पासवर्ड और पिन को याद रखने की चिंता नहीं रहेगी।

वो बताती हैं कि Opal के साथ आपको एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर मिलेगा जिसे एक चिप के अंदर प्रोग्राम कर दिया जाएगा। इसके माध्यम से एक दरवाजा जो स्वाइप कार्ड से खुलता है या आपका कंप्यूटर या फिर फोटोकॉपियर आदि सब कुछ आपके हाथों के इशारे पर खुलेगा।

इस चिप को दोबारा ढूंढ पाना नामुमकिन है क्योंकि ये मात्र एक चावल के दाने के आकार में है। इस माइक्रोचिप को कई तरह की इन्फॉर्मेशन को स्टोर करने के लिए एक स्मार्टफोन की तरह यूज़ किया जा सकता है। अभी तक लगभग 400 लोग इसके ऑफर को स्वीकार कर चुके हैं और इसे इम्प्लांट कराना चाहते हैं।

12:48:00 pm

अगर आप फ्रिज में बचा हुआ आटा रख रहे हैं तो gost in your house

अगर आप फ्रिज में बचा हुआ आटा रख रहे हैं तो gost in your house

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने उसूल ताक पर रख देते हैं और बहुत से ऐसे काम कर जाते हैं जो नहीं करने चाहिए। ऐसा ही एक काम है बचा हुआ आटा फ्रिज में रखना इससे हम भूतों को दावत देते है

ये तो सभी जानते हैं कि बासी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए नहीं है फिर भी हम लालच आलस की वजह से रात का बचा खाना फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन इसके साथ ही कई बार ऐसा होता है कि गुंथा हुआ आटा बच जाता है तो उसे भी हम फ्रिज में रख देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में भूत-बाधाओं का प्रकोप बढ़ सकता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि बासी भोजन भूत का भोजन होता है और इसे खाने वाला शख्स परेशानियों और बीमारियों से घिरा रहता है। जिन घरों में इस तरह की आदत होती है वहां पर आपने गौर किया होगा कि बीमारियां, क्लेश और आलस उस घर में भरा रहता होगा।

इसी तरह से रात को जब भी आप आटा गूंथे तो इतना ही गूंथे कि वो बचे ना। रात का बचा हुआ आटा आपका समय तो बचा सकता है लेकिन फिर आपको भूत प्रेतों से कौन बचाएगा। बचा हुआ आटा उस पिंड के समान माना गया है जो पिंड हम मृतात्माओं के लिए रखते हैं।

गौर करने वाली बात ये भी है कि जिन लोगों को मौत के समय पिंड नहीं मिलता है वो मृत्यु के बाद इस पिंड को खाने आते हैं और तृप्ति पाने की कोशिश करते हैं।

12:45:00 pm

न्यूड हो सड़क पर घूमी लड़की किसी को भी न लगी भनक

न्यूड हो सड़क पर घूमी लड़की किसी को भी न लगी भनक

कोई भी लड़की जब छोटे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले तो लोगों की निगाहे उसे घूरने लग जाती है। लेकिन हांगकांग में एक लड़की के न्यूड घूमने पर भी किसी ने उसकी तरफ देखा तक नही।

कोई भी लड़की जब छोटे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले तो लोगों की निगाहे उसे घूरने लग जाती है। लेकिन हांगकांग में एक लड़की के न्यूड घूमने पर भी किसी ने उसकी तरफ देखा तक नही।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस लड़की की वीडियो और पिक्चर देख लोग हैरान रह गए। दरअसल इस लड़की ने शरीर पर ऐसा पेंट करवाया जिसने सभी को धोखे में डाल दिया। दरअसल लड़की ने अपने निचले हिस्से पर डेनिम जींस का पेंट करवाया हुआ था, फोटो में देखकर लग रहा है कि लड़की ने स्किन टाइट जींस पहनी हुई है। हालांकि लड़की पूरी तरह न्यूड थी।

11:02:00 am

हम सपने में भाग क्यों नहीं पाते और कभी मरते क्यों नहीं हैं?

हम सपने में भाग क्यों नहीं पाते और कभी मरते क्यों नहीं हैं?

Today almost daily 932 Views

सवाल जो या तो आपको पता नहीं, या आप पूछने से झिझकते हैं, या जिन्हें आप पूछने लायक ही नहीं समझते

अक्सर ऐसा होता है कि जो काम हम रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी आसानी से कर लेते हैं उन्हें सपनों में पूरा करते-करते हमें पसीने आ जाते हैं. यह बात हममें से हर किसी ने महसूस की होगी कि अगर सपने देखते हुए हमें भागने की नौबत आ जाए तो हम उतनी तेजी से नहीं भाग पाते जितनी तेज दौड़ने की हमें जरूरत होती है. ऐसा ही सपने में मुक्के मारने या चीखने की कोशिश करते वक्त भी होता है. यहां तक कि सपने में तो हमें मरना भी नसीब नहीं होता.

सपने मनोविज्ञान के लिए अभी भी पहेली बने हुए हैं. उनके स्पष्ट परिभाषित न हो सकने के कारण उनमें देखी गई घटनाओं की हमें तरह-तरह की व्याख्याएं सुनने-पढ़ने को मिलती हैं. सपनों पर किये गये कई शोध बताते हैं कि हमारी बाहरी परिस्थितियों हमारे द्वारा देखे गये सपनों को प्रभावित करती हैं. जैसे अगर आप लगातार किसी काम के लिए मेहनत कर रहे हैं और उसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको न दौड़ पाने या न बोल पाने जैसे सपने आते हैं. इस तरह के सपने किसी व्यक्ति के चेतन और अचेतन मन में लगातार चल रहे संघर्ष को दिखाते हैं. अचेतन मन सपनों के जरिये लगातार यह इशारा देने की कोशिश कर रहा होता है कि कुछ ऐसा है जो उसे सफल होने से रोक रहा है.

सपनों के विश्लेषक लगातार या तेजी से न दौड़ पाने की स्थिति को आत्मविश्वास की कमी से भी जोड़कर देखते हैं. उसी तरह से अगर आप सपने में बोल नहीं पा रहे हैं तो इसका अर्थ यह समझा जाता है कि आप दूसरों तक अपनी सोच नहीं पहुंचा पा रहे हैं. आपको ऐसा लगता है कि आपके विचारों से कोई सहमत नहीं होगा.

मनोविज्ञान का दूसरा विचार यह कहता है कि किसी को मुक्का मारना या भागना शरीर के कई अंगों के समन्वय से होने वाली गतिविधि है. इस तरह के कामों में शरीर के अलग-अलग अंग अलग-अलग भूमिका निभा रहे होते हैं. वहीं जब हम सपने देख रहे होते हैं तो शरीर के बाकी अंग शिथिल होते हैं केवल दिमाग ही सक्रिय होता है और शरीर को निर्देश भेज रहा होता है. लेकिन दिमाग के पास इसकी जो प्रतिक्रिया वापस पहुंचती है वह बताती है कि शरीर उसके निर्देश का पालन करने में असमर्थ है. ऐसा ही कुछ हमें सपने में दिखाई देता है.

कुछ वैज्ञानिक प्रयोग बताते हैं कि सपने असलियत के मुकाबले काफी धीमी गति से घटते हैं. स्विट्ज़रलैंड की बर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेनियल एर्लाकर ने नींद में सपने देखते हुए दिमाग की क्रियाओं का विश्लेषण किया और पाया कि सपने देखते हुए इंसान किसी भी काम को करने में सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा समय लेता है. यानी कि अगर आप सपने में भागने की कोशिश करते हुए अपने पैरों को आगे बढ़ा रहे हैं तो वे बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेंगे. उस समय आपको महसूस होगा कि कोई आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है.

इसी तरह से नींद में आपको बार-बार लगता है कि आप मरने वाले हैं लेकिन ऐसा कभी होता नहीं है. इसका कारण दौड़ने-भागने के कारणों से बिलकुल अलग है. सपने में हम जो भी देखते हैं, सुनते हैं या महसूस करते हैं वह हमारे पिछले अनुभवों पर आधारित ही होता है. लेकिन हमारे दिमाग को यह मालूम ही नहीं होता कि मरने का अनुभव कैसा होता है. इसलिए आप सपने में खुद को कभी मरता हुआ नहीं देख पाते.
"DREAM A FUTHER PROJECTOR IN YOUR LIFE , IN ALL WORLD LIFE ,
SO , SEE THE DREAM AND DECOAD YOUR DREAM ,
BECAUSE YOUR DREAM CHANGE YOU ,YOUR LIFE ,AND CHANGE THE UNIVERSE !!!"
             ∆
∆ 'THIINKOON'∆

10:50:00 am

Crude oil bath for health benefiits

यहाँ क्रूड ऑयल में नहाने से होता है रोगों का इलाज़
Crude oil bath for health benefits

 ईरान के पास स्थित देश अजरबेजान के नाफतलान शहर में एक ऐसा हेल्थ सेंटर है जहां लोग क्रूड ऑयल से भरे बाथटब में नहाते हैं। सेंटर के विशेषज्ञ दावा करते हैं कि क्रूड ऑयल न्यूरोलॉजिकल और स्किन प्रॉब्लम सहित 70 से अधिक बीमारियां दूर करता है। इस खास चिकित्सा को लेने के लिए यहां रूस, कजाकिस्तान, जर्मनी सहित अन्य देशों से लोग पहुंचते हैं।
दिलचस्प बात यह भी है कि अजरबेजान दुनिया में तेल का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में एक है। यहां पर लोग स्किन की बीमारियों के अलावा आर्थराइटिस और नसों के रोग दूर करने के लिए भी यहां आते हैं। क्रूड ऑयल का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर उपचार किया जाता है। लेकिन सबसे लोकप्रिय तरीका है- बाथ। इसके लिए एक मरीज करीब 40 डिग्री के तापमान पर 130 लीटर तेल में नहाते हैं।
कई लोगों ने उपचार के बात फीडबैक देते हुए कहा कि गर्म तेल से उन्हें हड्डियों के जुड़ाव में आराम महसूस हुआ। लोगों ने तय समय से अधिक देर तक तेल में बैठने की इच्छा भी जाहिर की। लेकिन इसमें मौजूद अलग-अलग केमिकल की वजह से अधिक देर नहाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, यहां तक की मौत भी हो सकती है।
क्लिनिक के डॉक्टर्स का कहना है कि बीते कुछ सालों में हजारों लोग यहां इलाज करवा चुके हैं। इतना ही नहीं उनका ये भी दावा है कि किसी भी एक व्यक्ति पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है। एक डॉक्टर ने कहा कि हम एहतियात के तौर पर एक मरीज को एक दिन में सिर्फ एक बार बाथ की इजाजत देते हैं और वह भी सिर्फ 10 मिनट के लिए। क्रूड ऑयल से बाथ का 10 दिन का कोर्स होता है।

loading...