मां ने तीन आदमियों को सौंप दी बेटी और देखती रही तमाशा, कसूर सिर्फ इतना था ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST rape जिस मां ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया उसी मां ने बेटी को तीन आदमियों को सौंप दिया और फिर तमाशा देखती रही। उसका कसूर जानना चाहेंगे क्या था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सांपला थानाक्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलियुगी मां ने अपनी ही बेटी के साथ तीन आरोपियों से दुष्कर्म करवाया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को आरोपी युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत देख लिया था। अपने इस कृत्य को छिपाने के लिए मां ने ही बेटी को आरोपियों के हवाले कर दिया। इस संबंध में महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मां सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलता है। उसके घर रामभगत, दिनेश और कमल का काफी समय से आना-जाना था। तीनों कई घंटों तक घर में रहते थे। मार्च 2016 में जब वह स्कूल से घर आई तो उसकी मां तीनों आरोपियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पीड़िता को देखने के बाद तीनों आरोपी मौके से चले गए। इस पर पीड़िता ने मां के सामने विरोध जताया। इस पर मां बेटी के बीच काफी देर तक बहस भी हुई, लेकिन इसके बाद ही हालात नहीं सुधरे। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हुए मुस्लिम पुलिसकर्मी ने फिर से जॉइन करने का ऑफर ठुकराया इकनॉमिक टाइम्स | Updated Apr 14, 2017, 07:03AM IST AAA समन्यव राउतरे, नई दिल्ली दाढ़ी रखने पर अड़े रहने के मामले में सस्पेंड होने वाले महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का वह ऑफर ठुकरा दिया, जिसमें इस शख्स को सहानुभूति के आधार पर फिर नौकरी जॉइन करने को कहा गया था। महाराष्ट्र रिजर्व पुलिस फोर्स के एंप्लॉयी जहीरुद्दीन शमसुद्दीन बेदादे के वकील मोहम्मद इरशाद हनीफ ने कहा, 'इस्लाम में अस्थाई दाढ़ी रखने की अवधारणा नहीं है।' चीफ जस्टिस ने पुलिसकर्मी के वकील से कहा, 'हम आपके लिए बुरा महसूस करते हैं। आप जॉइन क्यों नहीं कर लेते?' वकील ने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग थी। हालांकि, वकील के साफ जवाब नहीं देने पर चीफ जस्टिस ने जल्द सुनवाई का उनका अनुरोध ठुकरा दिया। SHARE जहीरुद्दीन को शुरू में दाढ़ी रखने की इजाजत दी गई थी, बशर्ते वह छंटी हुई और साफ हो। बाद में कमांडेंट ने इस मंजूरी को वापस ले लिया और इस शख्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 12 दिसंबर 2012 को इस पुलिसकर्मी के खिलाफ फैसला दिया था। अदालत ने कहा था कि फोर्स एक सेक्युलर एजेंसी है और यहां अनुशासन का पालन जरूरी है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि दाढ़ी रखना मौलिक अधिकार नहीं है, क्योंकि यह इस्लाम के बुनियादी उसूलों में शामिल नहीं है। इसके बाद बेदादे ने राहत के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2013 में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से केस सुनवाई के लिए पेंडिंग है। उस वक्त उनके वकील ने सैन्य बलों के लिए 1989 के एक सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा था कि नियमों में दाढ़ी रखने की इजाजत है। वकील की यह भी दलील थी कि इस्लाम के हदीस कानून के तहत दाढ़ी रखना जरूरी है और यह पैगंबर मोहम्मद की तरफ से बताई गई जीवन शैली का मामला है। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
कुछ दिन पहले भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वामपंथी महिला संगठनों की नेता कामरेड कविता कृष्णन ने पीएम मोदी के खिलाफ बड़ा विवादित बयान दिया उनके द्वारा दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। कविता कृष्णन कहा कि ‘भारत के प्रधानमंत्री ने अपने बाप अमेरिका के इशारे पर 1000 और 500 का नोट बंद कर दिए है। जिससे हमारे बस्तर में रहने वाले आदिवासी भाइयों को आज भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।कविता कृष्णन ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है, जो पहली बार भारत को नरेंद्र मोदी जैसा नपुंसक प्रधानमंत्री मिला। वो यही नहीं रुकी उसने कहा कि जो अपनी पत्नी और माँ का नहीं हुआ वो देश का कैसे होगा। मोदी एक हिजड़ा है, और अगर ऐसा नहीं है, तो मेरे साथ हमबिस्तर होकर अपनी मर्दानगी साबित करे। पूँजीपतियों का अरबों-खरबों का टैक्स माफ करने वाला यह प्रधानमंत्री देशद्रोही और गद्दार है।आदिवासी महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वामपंथी नेता कविता कृष्णन ने कहा कि हम महिलाओं को भी फ्री सेक्स की आजादी चाहिए, जिस तरह कोई भी पुरुष किसी भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बना सकता है उसी तरह महिलाओं को भी किसी भी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार होना चाहिए। हम महिलाएं भी अपने मनपसंद पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अपने काम वासना की पूर्ति कर सकें।वामपंथी नेता कविता कृष्णन ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान बस्तर में नक्सलियों के नाम पर दलित आदिवासियों का एनकाउंटर कर रही है। और आदिवासी महिलाओं के साथ सीआरपीएफ के जवान जबरदस्ती बलात्कार करते है। हम इसका विरोध करते है। वामपंथी महिला संगठनों की नेता कामरेड कविता कृष्णन ने कहा कि हमारी आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ हम लड़ाई लड़ेंगे और आजादी दिलाएंगे। वैसे इस खबर को एक अफवाह के तौर पर बताया जा रहा है।आपको बात दें फिर भी ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके कारण बताया जा कहा है वामपंथी नेता कविता कृष्णन ने कुछ मीडिया संस्थानों को केस की धमकी भी दी है। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
डेस्क-लोग अक्सर #Relationship के दौरान गलतियां करते हैं। कुछ गलतियां तो बहुत कॉमन होती हैं जिससे ना सिर्फ संबंध का मजा खराब हो सकता है बल्कि #Relationship लाइफ खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है। कई गलतियां लोग #Relationship के दौरान कर जाते हैं। आइए जानें कुछ कॉमन #Relationship ब्लंडर जिनसे बचकर आप अपनी #Relationship लाइफ को मजेदार बना सकते हैं। संबंध के बाद पुरुष सोना चाहते है #Relationship पुरुष संबंध के बाद तुरंत सो जाते है डिस्चार्ज होते ही #Relationship खत्म अक्सर पुरुष ये सोचते हैं कि अगर वे डिस्चार्ज हो गए हैं तो संबंध खत्म। आमतौर पर पुरुषों की सोच होती है कि उनके रिलैक्स और डिस्चार्ज होते ही महिला को भी #Relationship सेटिस्फेक्शन हो गया है। जबकि ऐसा नहीं होता। आपको अपनी पार्टनर से #Relationship के बारे में डिस्कशन करना चाहिए ताकि आप उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें। उनकी #Relationship इच्छाओं के बारे में जान सकें।#Relationship के तुरंत बाद सोना आम तौर पर देखा जाता है कि पुरुष #Relationship करने के तुरंत बाद ही सो जाते हैं। पुरुषों का ऐसा करना उनके पार्टनर को अच्छा नही लगता है। यदि आप अपने पार्टनर को सचमुच अच्छा महसूस करना चाहते हैं तो उससे कूचा टाइम बाते करे। संबंध के दौरान नई पोजीशन ट्राई करे मुझे #Relationship के बारे में बहुत कुछ पता है कि वे #Relationship के बारे में बहुत जानते हैं इसीलिए उन्हें अपने पार्टनर से इस बारे में सलाह लेने की कोई जरूरत नहीं है। ये जरूरी नहीं कि आपको#Relationship के बारे में बहुत पता है तो आपके पार्टनर को कुछ भी नहीं पता। आप अपने पार्टनर के #Relationship गुरू या टीचर बनने की कोशिश ना करें बल्कि पार्टनर की ख्वाहिशों का भी ध्यान रखें। नई पोजीशन ट्राई ना करना आमतौर पर पुरुष सोचते हैं कि #Relationship में कुछ नया ट्राई करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ शारीरिक #Relationship बनाने हैं। जबकि ऐसा नहीं है यदि आप पार्टनर के साथ #Relationship के दौरान प्रयोग करते हैं या फिर नई पोजीशन ट्राई करते हैं तो आपके रिश्ते में नयापन आएगा। हो सकता है आपका ये प्रयोग आपके पार्टनर को पसंद आए...... Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
रिलायंस जियो 'धन धना धन' ऑफरः 309 रुपये में तीन महीने की अनलिमिटेड सुविधा Sandeep Kumar Sinha | Updated: Apr 12, 2017 18:25 IST रिलायंस जियो के पास मानो ऑफर का कोई पिटारा हो। एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। शुरुआत जियो वेलकम ऑफर से हुई, फिर जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर आया। इसके बाद जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को पेश किया गया, और आखिर में समर सरप्राइज़ ऑफर आया। हालांकि, ट्राई के आदेश के बाद जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस ले लिया गया। लेकिन कंपनी ने वादा किया था कि वह नए ऑफर के साथ जल्द आएगी। और ऐसा हो गया है। रिलायंस जियो ने धन धना धन ऑफर के तहत दो नए प्लान पेश किए हैं। जियो का नए रीचार्ज पैक की कीमत 309 रुपये से शुरू होती है। जियो ने जानकारी दी है कि 309 रुपये के रीचार्ज में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी। दूसरा प्लान 509 रुपये का है। दोनों प्लान में सिर्फ डेटा का फर्क है। रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर 309 रुपये वाले प्लान वैधता तो 28 दिन की है, लेकिन ग्राहकों को 84 दिनों तक रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके तहत जियो ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। वहीं, 509 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा दिए जाने की बात कही गई है। बता दें कि जियो प्राइम मेंबर ही इस कीमत में धन धना धन ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। वहीं, जिन जियो ग्राहकों ने रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है या कोई पहली बार जियो सिम ले रहा है, तो उनके लिए 309 रुपये वाले पैक की कीमत 408 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप वाले) होगी। और 509 रुपये वाले पैक के लिए 608 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जियो समर सरप्राइज़ ऑफर एक नए रूप में वैसे, इन प्लान पर गौर किया जाए तो लगता है कि रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज़ ऑफर का नाम बदल कर धन धना धन ऑफर कर दिया है। और टैरिफ प्लान 10 रुपये के आसपास महंगे हो गए। वहीं, सुविधाएं समर सरप्राइज़ ऑफर वाली ही दी जा रही हैं। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
एयरटेल ने ‘सबसे तेज नेटवर्क’ के विज्ञापन में सुधार किया Bhasha | Updated: Apr 13, 2017 09:50 IST दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने ‘सबसे तेज नेटवर्क’ के वाणिज्यिक विज्ञापन में संशोधन किया है। इसमें ‘आधिकारिक’ तौर पर शब्द को हटा दिया गया है। कंपनी के इस विज्ञापन का रिलायंस जियो ने विरोध किया था। विज्ञापन नियामक भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कंपनी से 11 अप्रैल तक उस विज्ञापन में सुधार करने या उसे वापस लेने को कहा था जिसमें दावा किया गया था कि एयरटेल ‘आधिकारिक रूप से सबसे तेज नेटवर्क’ है। सुधार किए गए विज्ञापन में एयरटेल को ‘भारत का सबसे तेज नेटवर्क’ बताया गया है लेकिन इसमें ‘आधिकारिक’ शब्द हटा दिया गया। एयरटेल ने ओकला की रिपोर्ट के आधार पर सबसे तेज नेटवर्क का दावा किया था। प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस जियो ने दावे का विरोध किया और एएससीआई में इसको लेकर अपील की थी। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
जियो धन धना धन ऑफर पर एयरटेल का बयान, नई बोतल में पुरानी शराब Bhasha | Updated: Apr 12, 2017 18:39 IST रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक नए प्लान की घोषणा की जिसके तहत वह अपने ‘प्राइम’ सदस्यों को 309 रुपये में तीन महीने के लिए 1जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन उपलब्ध कराएगी। वहीं, प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल ने जियो की इस पेशकश पर भी आपत्ति जताते हुए इसे ‘नई बोतल में पुरानी शराब’ करार दिया है। उल्लेखनीय है कि जियो की यह नई पेशकश ऐसे समय में आई है जबकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उसकी तीन महीने की रियायती पेशकश पर हाल ही में रोक लगा दी थी। नई पेशकश के तहत जियो 309 रुपये में पहले रीचार्ज पर असीमित एसएमएस, कालिंग व डेटा (1जीबी प्रतिदिन 4जी) सुविधा देगी। इसी तरह 509 रुपये के पहले रीचार्ज पर जियो प्राइम के ग्राहक तीन महीने तक प्रतिदिन दो जीबी डेटा पा सकेंगे। पेशकश में असीमित एसएमएस, कालिंग व डेटा शामिल है। जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार इस पेशकश को ‘धन धना धन’ का नाम दिया गया है। यह सिर्फ एक रिचार्ज के लिए होगा और जियो सरप्राइज पेशकश के साथ नहीं मिलेगा। कंपनी का कहना है कि जो लोग प्राइम की सदस्यता नहीं ले पाए वे अब 408 व 608 रपये (जियो प्राइम व रिचार्ज शुल्क) चुकाकर वही सुविधाएं जारी रख सकते हैं। वहीं, भारती एयरटेल ने जियो की इस पेशकश पर आपत्ति जताते हुए उम्मीद जताई है कि प्राधिकार (ट्राई) इस पर कार्रवाई करेगा जो कि ‘उसके निर्देश का खुला उल्लंघन है।’ उल्लेखनीय है कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने पिछले सप्ताह ही कंपनी को अपनी 303 रुपये के न्यूनतम भुगतान पर असीमित कॉल और डेटा इस्तेमाल की रियायती पेशकश को वापस लेने का निर्देश दिया था। उसके बाद अब कंपनी यह पेशकश लेकर आई है। ट्राई ने छह अप्रैल को जियो को अपनी रियायती सेवा को वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा था कि यह नियामकीय ढांचे के अनुरूप नहीं है। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
पेटीएम के नए क्यूआर कोड फ़ीचर से अब फिज़िकल रिटेल स्टोर से कर पाएंगे ऑनलाइन ऑर्डर Gadgets 360 Staff | Updated: Apr 11, 2017 13:25 IST पेटीएम ने अपने ऐप और पेटीएम मॉल में एक नया क्यूआर कोड फ़ीचर लॉन्च किया है। इस फ़ीचर से यूज़र फिज़िकल रिटेल स्टोर में क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। पेटीएम का कहना है कि, इच्छुक ग्राहक किसी भी पार्टनर फिज़िकल स्टोर पर जाकर सैमसंग के स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं। ग्राहक पेटीएम या पेटीएम मॉल ऐप के जरिए नए क्यूआर कोड फ़ीचर का इस्तेमाल कर खरीदारी कर सकते हैं। खरीदारी करने के लिए, ग्राहक पेटीएम के पार्टनर आउटलेट पर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं और इसके बाद उन्हें पेटीएम मॉल के प्रोडक्ट पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां वे अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। उपभोक्ता पेटीएम वॉलेट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या कैश ऑन डिलिवरी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। कंपनी का जोर देकर कहना है कि, इससे लॉजिस्टिक और डिलिवरी से जुड़ी परेशानी कम होगी और यूज़र अपने पास के ऑथराइज़्ड सेलर से प्रोडक्ट ले सकते हैं। पेटीएम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन को आसान बनाना है। हमें लगता है कि इस वाणिज्यिक मॉडल से रेगुलर बिज़नेस बदल जाएगा। कल्पना करें कि, एक कपड़ा विक्रेता अब इलेक्ट्रॉनिक या किराने का सामान बेच पाएगा। इसमें अपार संभावनाए हैं।'' इसके अलावा, पेटीएम टीम ने स्पष्ट करते हुए बताया कि नए क्यूआर कोड फ़ीचर से पेटीएम के साझेदारों को मदद मिलेगी। क्योंकि अब वे बिना लॉजिस्टिक में निवेश किए बिना ही प्रोडक्ट बेच पाएंगे और ग्राहकों को उसी दिन डिलिवरी भी मिल सकेगी। नए विकल्प के साथ ही, पेटीएम पार्टनर अब अपने स्टोर में कई तरह के प्रोडक्ट बेच सकते हैं। पेटीएम ने वादा किया है कि कंपनी जल्द दूसरे कैटेगरी में भी अपनी तरह का पहला सेल्स मॉडल लाने के लिए दूसरे ब्रांड के साथ काम कर रही है। सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी जे3 प्रो लॉन्च किया था, जो एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम मॉल की वेबसाइट और ऐप पर 8,490 रुपये में उपलब्ध है। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
सोनी ने लॉन्च किया नया ई इंक टैबलेट, इसमें है 13.3 इंच डिस्प्ले Gadgets 360 Staff | Updated: Apr 12, 2017 10:23 IST सोनी ने जापान में अपना नया ई इंक टैबलेट डीपीटी-आरपी1 लॉन्च कर दिया है। नए ई-इंक टैबलेट में टचस्क्रीन है और इसमें 13.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। सोनी डीपीटी आरपी1 इंक टैबलेट एक स्टायलस पेन के साथ आता है जिसे एक चुंबकीय क्लिप के जरिए टैबलेट के किनारे पर लगाया जा सकता है। और कंपनी का दावा है कि इससे कई सारे काम तेजी से किए जा सकते हैं। सोनी डीपीटी-आरपी1 ई इंक टैबलेट में 1650x2220 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन है। कंपनी का दावा है कि नए ई इंक टैबलेट की मोटाई करीब 30 कागज़ों जितनी है। नए सोनी डीपीटी-आरपी1 को पिछले जेनरेशन वाले टैबलेट से ज़्यादा पतला, हल्की और तेज बताया जा रहा है। सोनी के नए ई इंक टैबलेट की कीमत 80,000 जापानी यूरो (करीब 47,000 रुपये) है और इसकी बिक्री 5 जून से शुरू होगी। यह टैबलेट जापान में उपलब्ध होगा और अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसके लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। सोनी का नया ई-इंक टैबलेट सिर्फ पीडीएफ फाइल पढ़ सकता है। और कंपनी यूज़र को डेस्कटॉप के लिए डिजिटल पेपर ऐप देगी जिससे वेबसाइट और दूसरे डॉक्यूमेंट टैबलेट पर देखने के लिए पीडीएफ में कनवर्ट हो जाएंगे। नए सोनी डीपीटी-आरपी1 में क्वाड-कोर मार्वल आईएपी140 64-बिट एप्लिकेशन प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी स्टोरेज होगी। कंपनी का दावा है कि ई इंक टैबलेट में करीब 10,000 फाइल तक स्टोर की जा सकती हैं। इसका डाइमेंशन 302.6x224x5.9 मिलीमीटर और वज़न 349 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी मीमो और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं। सोनी का कहना है कि टैबलेट को फुल चार्ज होने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं और यह एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin
एयरटेल का नया हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स आपके आम टीवी सेट को बना देगा स्मार्ट टीवी Bhasha | Updated: Apr 12, 2017 18:09 IST भारती एयरटेल की डीटीएच इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी ने बुधवार को एंड्रायड आधारित सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) उतारा है। इसके जरिये उपभोक्ता इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को अपने टेलीविजन सेट पर देखने के अलावा नियमित सैटेलाइट चैनलों को भी देख सकेंगे। भारती एयरटेल डीटीएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सुनील तलदार ने इस प्रोडक्ट को पेश करते हुए कहा, "उपभोक्ताओं को सामान्य टीवी से ऊपर 10,000 से 15,000 रपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं जो बड़ी बाधा है। इसके अलावा मीडिया स्ट्रीमिंग उपकरण है लेकिन प्रौद्योगिकी संगम के मामले में उनका अनुभव अड़चनरहित नहीं होता। एयरटेल इंटरनेट टीवी ऑनलाइन और ऑनलाइन सामग्री में इसी अड़चन का समाधान प्रस्तुत करेगा।" नए ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 4,999 रुपये होगी। एसटीबी में पहले से मूवी ऐप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब से सामग्री के लिए सपोर्ट कास्टिंग लोड होगी। उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकेंगे और टीवी पर गेम्स खेल सकेंगे। नए उपभोक्ताओं के पास 7,999 रुपये में भी उपकरण खरीदने का विकल्प होगा। इसमें एयरटेल डीटीएच पर एक साल तक 500 चैनल देखने की सुविधा मिलेगी। मौजूदा ग्राहक इसे 3,999 रुपये में भी ले सकते हैं। इसमें एक महीने के लिए एयरटेल डीटीएच चैनलों की सुविधा मिलेगी। एसटीबी विशिष्ट रूप से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में यह देश के शीर्ष 20 शहरों के उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगा। Share This: Facebook Twitter Google+ Pinterest Linkedin