loading...

Top post view

शनिवार, 19 नवंबर 2016

8:04:00 pm

SpaceX Successfully Tests its Mars Ship Out at Sea

SpaceX Successfully Tests its Mars Ship Out at Sea

www.yebhiezindagge.blogspot.com

https://youtu.be/Pwu80dnVUr4

A Small Step to Mars

Mars just got a step closer for SpaceX this week. On Wednesday, Elon Musk’s venture space company announced that it successfully tested the liquid oxygen tank (LOX) for its Interplanetary Transport System (ITS). The huge piece, which looks like a giant black orb, is critical for its Mars spaceship.

In a tweet, SpaceX confirmed that the test “[h]it both of our pressure targets.”  The LOX is a fuel tank made of carbon fiber and has a diameter of roughly 12 meters (about 40 ft). According to ITS plans from SpaceX, the LOX will be fitted in the rocket’s upper stage.

Musk previously showed photos of a prototype LOX, presumably the same one used in the test, during his September 27 presentation at the 67th International Astronomical Congress (IAC) in Guadalajara, Mexico. “This is really the hardest part of the spaceship,” Musk said then. “The other pieces … we have a pretty good handle on, but this was the trickiest one. So we wanted to tackle it first.”

From Dream to Reality

In an October 23 Reddit AMA, Musk said that SpaceX will “take [the tank] up to 2/3 of burst pressure on an ocean barge in the coming weeks.” Last Wednesday’s tweet confirmed that this was actually done successfully.

Ever since his announcement last September, all curious eyes are on SpaceX as it seems to take the lead in bringing humanity to Mars. While it isn’t the only Mars program in development, with NASA having its own and Boeing recently joining the race, SpaceX’s plans appear to be the most far along of the bunch.

SpaceX understands the importance of getting the LOX right, as the company isn’t unfamiliar with fuel tank mishaps. Soon, as the tweet also announced, SpaceX will move to “full cryo testing” for the LOX.

7:46:00 pm

जब इंदिरा गांधी ने बचपन में अपनी प्‍यारी गुड़िया आग के हवाले कर दी

जब इंदिरा गांधी ने बचपन में अपनी प्‍यारी गुड़िया आग के हवाले कर दी

www.yebhiezindagge.blogdpot.com

https://youtu.be/Pwu80dnVUr4

1. इंदिरा गांधी की प्रतिभा बचपन से ही दिखने लगी थी। पांच साल की इंदिरा ने स्वदेशी आंदोलन से प्रभावित होकर अपनी सबसे पसंदीदा विदेशी गुड़िया जला दी थी। यह गुड़िया इंग्‍लैंड में बनी थी |

2. इंदिरा गांधी ने अपने जिंदगी का सबसे कठिन फैसला 25 साल की उम्र में लिया। कांग्रेस और परिवार के विरोध से बावजूद फिरोज गांधी से शादी की।

3. इंदिरा ने जब राजनीति में प्रवेश किया तो वो हमेशा चुप रहती थीं। जिसके कारण विपक्ष उन्हें 'गूंगी गुड़िया' कहकर पुकारने लगा। लेकिन 1971 में पाकिस्तान के विभाजन के बाद नेताओं की उनके बारे में छवि बदल गई और उन्हें 'दुर्गा' कहा जाने लगा। यही दुर्गा एटमी परीक्षण के बाद 'आयरन लेडी' कहलाने लगीं।

4. इंदिरा गांधी को अंधेरे से बहुत डर लगता था। अपने इस डर के बारे में एक बार खुद कहा था कि “मुझे अंधेरे से डर लगता है, रात को बेडरूम तक जाने में डरती हूं। लेकिन मैंने निश्चय किया है इससे जल्द छुटकारा पाना है।”

5. काफी कम लोगों को पता है कि इंदिरा गांधी जवाहर लाल नेहरू की इकलौती संतान नहीं थीं। दिसंबर 1924 में उनकी मां कमला नेहरू ने एक बेटे को भी जन्म दिया था, लेकिन जन्म के कुछ महीने तक ही वह जीवित रहा।

6. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए। उन्होंने 1969 में 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उस समय के वित्तमंत्री मोरारजी देसाई ने भी इंदिरा के इस कदम का विरोध किया था। हालांकि बाद में वे मान गए थे।

7. इंदिरा गांधी ने 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने के बाद बैंकों की 40 प्रतिशत पूंजी को प्राइमरी सेक्टर जैसे कृषि और मध्यम छोटे उधोगों में निवेश के लिए रखा। देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बैंक शाखाएं खोली गई। साल 1969 में 8261 शाखाएं थीं वहीं 2000 तक 65,521 शाखाएं हो गई।

8. 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की जनता ने सिविल वॉर शुरू कर दिया। पाक से परेशान 10 लाख रिफ्यूजी भारत आ गए थे। लेकिन भारतीय सेना के हस्तक्षेप के बाद पाक सेना ने सरेंडर किया और बांग्लादेश अलग देश बना।

9. 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अगले 21 महीनों तक देश भर में आपातकाल लागू रहा। विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को रातों-रात जेल में डाल दिया गया। प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। इन सबका असर ये हुआ कि 1977 में हुए आम चुनाव में इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी की क़रारी हार हुई। आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय माना जाता है।

10. सिख चरमपंथी नेता जरनेल सिंह भिंडरावाला के समर्थकों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को अपना ठिकाना बना लिया था। इंदिरा गांधी की सरकार ने सेना को स्वर्ण मंदिर पर हमला करने का निर्देश दिया। एक जून, 1984 से आठ जून, 1984 तक चले इस अभियान में सैकड़ों लोग मारे गए।

7:42:00 pm

दुनिया के इस सबसे छोटे कपल के लिए बड़ा दिन

दुनिया के इस सबसे छोटे कपल के लिए बड़ा दि

www.yebhiezindagge.blogspot.com

https://youtu.be/Pwu80dnVUr4

सबसे छोटा नवविवाहित जोड़ा

ब्राजील के रहने वाले पाउलो गैब्रियल डिसिल्‍वा बारॉस और कात्‍युसिआ ली हॉसिनो ने बीते बुधवार शादी की है। इसके साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में शामिल हो गया है। दोनों को दुनिया का सबसे छोटे न्‍यूलीमैरिड कपल घोषित किया गया है। इन दोनों की शादी इसीलिए बेहद खास बन गयी है क्‍योंकि ये एक वर्ल्‍ड टाइटिल के अधिकारी हो गए हैं।

दोनों की मिला कर पांच फीट से कम है लंबाई
पाउलो और ली की लंबाई अगर मिला दी जाये तो भी महज 70 इंचेज होती है। इसका मतलब है दोनों को एक के ऊपर एक खड़ा कर दिया जाये तो भी दोनों पांच फीट के नहीं होंगे।

सात साल के रिलेशन के बाद की शादी
दोनों की मुलाकात करीब सात साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। बातों का सिलसिला बढ़ने पर उनकी मुलाकात हुई और अफेयर शुरू हुआ। इसके बाद अब उन्‍होंने लंदन के सेंट थॉमस हॉस्‍पिटल में शादी की है।

बने नाटों के लिए मिसाल
ली और पाउलो अपनी शादी से बेहद खुश हैं और उम्‍मीद करते हैं कि अब दुनिया छोटे या बौने लोगों को एक नई और सम्‍मानजनक दृष्‍टि से देखना शुरू करेगी और उन्‍हें सामान्‍य लोगों से अलग नहीं समझेगी।

क्‍या है दोनों की व्‍यक्‍तिगत लंबाई
दुनिया के इस सबसे छोटे जोड़े में पाउलो की लंबाई दो फुट नौ इंच है और ली की लंबाई दो फुट एक इंच है।

ये दिन भी था खास
वैसे इस जोड़े की शादी का ये दिन गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस के लिए भी खास था। उस दिन गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड डे भी सेलिब्रेट किया जा रहा था।

7:37:00 pm

रात को भूलकर भी न निकलें इन सड़कों पर, भूतों से हो जाएगी मुलाकात : Do not forget the night walk these streets, will be met by ghosts

रात को भूलकर भी न निकलें इन सड़कों पर, भूतों से हो जाएगी मुलाकात

www.yebhiezindagge.blogspot.com


गाड़ी चलाते वक्त सड़क पर सफेद साड़ी में अगर कोई महिला दिख जाए और फिर आपकी गाड़ी का तेजी से पीछा करने लगे, तो डर के मारे आपकी हालत खराब हो जाएगी। लेकिन ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है। बल्कि भारत में कई ऐसी सड़कें और हाइवे हैं जहां रात होते ही ऐसे डरावने नजारे दिखने लगते हैं। जानिए देश के ऐसे हॉन्टेड हाइवे के बारे में जहां लोगों का होता है भूतों से सामना।


कैंट रोड, दिल्ली 
देश की राजधानी दिल्ली में भी कैंट रोड पर अक्सर लोगों का सामना सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला से होता है। यहां सफेद साड़ी पहने एक महिला अक्सर आधी रात में लोगों से लिफ्ट मांगती नजर आती है। अक्सर ये लोगों की गाडियों का पीछा करती है। इसलिए यहां से जितनी तेजी से गाड़ी भगा सकते हैं भगा लें।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे-
इस हाइवे पर हमेशा ऐसे हादसे और मौतें होती हैं जिस पर आँखें यकीन नहीं कर पाती। एक आदमी का इस हाइवे पर बेहद डरावना अनुभव है। वह जब वह अपने पिता के साथ इस एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था तो एक औरत ने लिफ्ट मांगी तो उसके पिता ने लिफ्ट दे दी। कुछ देर उस औरत से बातचीत भी हुई। बाद में उसे जहा जाना था वहां छोड़ दिया। कुछ देर बाद फिर एक औरत ने लिफ्ट मांगी देर रात होने की वजह से उसे भी लिफ्ट दे दी। रास्ते भर कोई न कोई औरत लिफ्ट मांगती रही, लेकिन गाड़ी में पीछे देखने पर कोई नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को बिना रुके तेज भगा दिया।

मुंबई-गोवा हाइवे, कशेडी घाट
इस रास्ते पर एक रहस्यमयी आदमी रात को गाड़ियों के सामने आकर खड़ा हो जाता है और उन्हें रुकने के लिए कहता है। यहां कई हादसे हो चुके

अवेन्यू रोड, चेन्नई
बेसंट अवेन्यू रोड पर अक्सर लोगों को डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। यहां लोगों को थप्पड़ पड़ते हैं, कई लोगों ने एक अज्ञात ताकत से खुद को धक्का पाते हुए महसूस किया है।



7:32:00 pm

बेटी की मौत से पहले मां ने ली सेल्फी, नजर आया फरिश्ता : Lee Selfi daughter before the death of the mother, and saw the angel

बेटी की मौत से पहले मां ने ली सेल्फी, नजर आया फरिश्ता

www.yebhiezindagge.blogspot.com 




किसी भी मां के लिए उसकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन तब होता है, जब उसकी आंखों के सामने उसके बच्चे की मौत हो जाए। ऐसा ही एक मां के साथ भी हुआ जब उसकी बेटी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे गिन रही थी। मां ने बेटी की मुस्कराहट को कैमरे में सेल्फी के तौर पर कैद कर लिया। लेकिन तस्वीर में उनके साथ कुछ और भी कैद हो 

सारा दान्बुरी की 19 साल की बेटी ऐमी कैंसर से पीड़ित थी। बेटी के आखिरी वक्त में उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। सारा की बेटी अपनी आखिरी सांसे गिन रही थी, लेकिन चेहरे पर मुस्कराहट कायम थी।

अपनी बेटी के हौसले और मुस्कान को सारा ने सेल्फी के तौर पर संजो लिया। लेकिन इस सेल्फी के कुछ पल बाद ही ऐमी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सारा ने जब अपनी बेटी की सेल्फी को देखा तो वह हैरान रह गई। क्योंकि तस्वीर में उनके साथ एक देवदूत भी मौजूद था, जो ऐमी को लेने आया था। सारा के अनुसार ऐमी बेहद बहादुर लड़की थी। वह अपनी बीमारी को लेकर कभी दुखी नहीं हुई और आखिरी सांस तक मौत से लड़ी। वह खुश हैं कि उनकी बेटी की देखभाल देवदूत करेंगे।


इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि शायद कमरे में मौजूद लाइट्स की वजह से ऐसा हुआ था, लेकिन सारा का कहना है कि कमरे के कोनों में लाइट मौजूद है और जिस वक्त ये तस्वीर ली गई इस वक्त कमरे की लाइट बंद थी। 


शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

6:16:00 pm

स्‍पीड में भागती कार पर नजर आई भूतनी, वीडियो देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

स्‍पीड में भागती कार पर नजर आई भूतनी, वीडियो देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

www.yebhiezindagge.blogspot.com
www.iamnearH.blogspot.com
ऐसा है ये वीडियो
ये वीडियो थाईलैंड में शूट हुआ है। इस वीडियो को जिस शख्‍स ने शूट किया है, उसका दावा है कि उसने अपने आगे तेजी में चलने वाली गाड़ी के पीछे एक भूतनी को बैठे देखा है। वो अपने दावे को इस आधार पर सच बता रहा है कि कोई भी जिंदा इंसान इतनी स्‍पीड में गाड़ी के पीछे दोनों हाथ छोड़कर नहीं बैठ सकता। वैसे महिला की इस छाया को आप भी साफ-साफ वीडियो में देख सकेंगे।

ऐसी दिख रही है महिला
इस छाया में महिला ने ब्‍लैक कलर का धारीदार टॉप पहना हुआ है। वहीं इस दावे में कितनी सच्‍चाई, अभी इस बात की जांच पुलिस कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ साफ-साफ कहा जा सकेगा। महिला की छाया वाले इस वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो को एक जर्नलिस्‍ट पोवेरट कटकुल ने शूट किया है।

जर्नलिस्‍ट ने पुलिस को बताया
यहां बताना जरूरी होगा कि थाई कल्‍चर में भूत-प्रेत पर विश्‍वास करने की मान्‍यता है। जर्नलिस्‍ट ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ये घटना रविवार शाम को रामा IX रोड पर हुई। उन्‍होंने बताया कि जब उनकी नजर अपने आगे चल रही गाड़ी के इस नजारे पर पड़ी तो उन्‍हें खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वीडियो में वह खुद अपने साथ बैठे दोस्‍त से ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्‍या वह भी वही देख रहे हैं, जो वह देख रहे हैं।

4:56:00 pm

इस वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी, इतने सालों बाद जीवित नहीं रह पाएगा इंसान

इस वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी, इतने सालों बाद जीवित नहीं रह पाएगा इंसान

www.yebhiezindagge.blogspot.com
www.iamnearH.blogspot.com
दुनिया के जाने-माने भौतिक विज्ञानी स्टीफेन हॉकिंग ने आगाह किया है कि धरती पर इंसान एक हजार साल बाद जीवित नहीं रह पाएगा। इसलिए उसे रहने लायक दूसरे ग्रह की तलाश करनी होगी। हॉकिंग ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि हम दूसरे ग्रह को खोजे बिना धरती पर एक हजार साल और जीवित रह पाएंगे।' उन्होंने भविष्य की यह भयावह तस्वीर ब्रह्माांड और मानव की उत्पत्ति विषय पर व्याख्यान के दौरान पेश की।

74 वर्षीय प्रोफेसर ने कहा, पिछले 50 सालों में ब्रह्माांड की तस्वीर काफी बदल चुकी है। मुझे खुशी है कि अगर मैंने इसमें थोड़ा भी योगदान दिया है। वास्तव में हम इंसान प्रकृति के बुनियादी कण मात्र हैं। हम उस नियम को समझने के करीब हैं जिससे हम और ब्रह्माांड संचालित होते हैं। हॉकिंग का यह अनुमान है कि मंगल ग्रह पर मानव के रहने लायक बस्ती अगले 100 सालों में भी नहीं बन पाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि इसके लिए उन्हें और गंभीर होना चाहिए।

4:48:00 pm

NASA Scientist speaks out: There’s someone else on the moon

NASA Scientist speaks out: There’s someone else on the moon

www.yebhiezindagge.blogspot.com

www.iamnearH.blogspot.com 

It seems that it isn’t a question anymore whether or not there are mysterious ‘Alien’ structures on the moon. In the last couple of years, numerous scientists with verifiable background have come forward speaking about a sinister truth behind Earth’s moon.

Ever since the Freedom of Information Act was created, people have become aware that not all what goes on ‘behind the scenes’ is made public. We are talking about the numerous discoveries that have been made throughout the years and have been kept safely away from society.

One of the best comments about this secrecy was made by Neil Armstrong when he said that there are: “great ideas undiscovered, breakthroughs available to those who can remove one of the truth’s protective layers.” (source) (source)

The Freedom of Information Act allows full or partial disclosure of highly classified –previously unreleased—information and archives controlled by the Government of the United States of America.

In the last couple of years, a number of scientists working for NASA have come forward speaking about Earth’s moon and the mysteries associated with it. For example, George Leonard, A NASA scientists in charge of photo analysis obtained several extremely ‘controversial’ images from the moon, published in his book called Somebody Else Is On The Moon.

Even though the images featured in the book are of a relatively poor quality and small size, they display some incredible features of original massive prints belonging to NASA.

To back his claims up, Leonard even published the identifying code numbers belonging to the original images in his work, however, this was still not enough to say for certain whether or not the images are real, and the poor quality of the images makes it even harder to believe.

However, what is perhaps even more interesting than the images and their respective identification codes are the statements made by Leonard and his verified NASA credentials.

Leonard was yet another NASA employee who had spoken out about what was found on the moon, which is seen in some of the images taken during the Apollo missions. In his book, Leonard argues that NASA has known about extraterrestrial activity on the moon and have ever since, attempted to hide the information from the general public. Leonard wasnt the only one to make such claims.

“Read the books, read the lore, start to understand what has really been going on, because there is no doubt that we are being visited. . . . The universe that we live in is much more wondrous, exciting, complex and far-reaching than we were ever able to know up to this point in time. . . . [Mankind has long wondered if we’re] alone in the universe. [But] only in our period do we really have evidence. No, we’re not alone.”  – Dr. Edgar Mitchell, ScD., former NASA astronaut and the 6th man to walk on the moon.

In 1979 Maurice Chatelain, former chief of NASA Communications Systems confirmed that Armstrong had indeed reported seeing two UFOs on the rim of a crater. “The encounter was common knowledge in NASA,” he revealed, “but nobody has talked about until now.”

According to Armstrong, unofficially, “We were warned away.” “I cannot go into details, except to say that their ships were far superior to ours both in size and technology. They were great … and threatening “.

Many people firmly believe that not all of the images released by NASA are the actual originals taken on the moon, and many believe this is because the original images of the moon reveal structures and artifacts that would cause pandemic among the general public. Many believe that there are hundreds of images from NASA that have been altered in order to hide structures, moon bases, and artifact that prove there is an Alien presence on the Moon. NASA scientists Dr. Farouk El-Baz described this the best way possible when he stated that “not every discovery has been announced to the public”.

In addition to Leonard and several former astronauts who have spoken out about Alien life, another interestingl claim comes from Dr. John Brandenburg who was the Deputy Manager of the Clementine Mission to the Moon The mission discovered water at the Moon’s poles in 1994. (source)

In an interview, Dr. Brandenburg  —who spoke out about the fact that Life on Mars existed in the distant past— said the following:

“It was (the Clementine Mission) a photo reconnaissance mission basically to check out if someone was building bases on the moon that we didn’t know about. Were they expanding them?”

“Of all the pictures I’ve seen from the moon that show possible structures, the most impressive is a picture of miles wide recto-linear structure. This looked unmistakably artificial, and it shouldn’t be there. As somebody in the space defense community, I look on any such structure on the moon with great concern because it isn’t ours, there’s no way we could have built such a thing. It means someone else is up there.” (source)

Dr. Brandenburg made extremely interesting statements about Mars when he said that “there is enough evidence to prove that at least two major nuclear blasts went off on the surface of the red planet in the distant past.

The theory proposed by Dr. Brandenburg is based on the traces of uranium and thorium that have been registered on the surface of Mars. This Martian civilization was wiped out by another hostile alien race from elsewhere in the universe. Dr Brandenburg warns that our civilization could face the same faith.

All of the above statements are clear indications of one thing: Extraterrestrial contact, on a global scale, is inevitable.

Officially, NASA and scientists around the globe have spoken out about aliens, and how they expect we will discover signs of extraterrestrial life in the next 20 years or so. However, many people believe these statements are a mere preparation for a disclosure movement that is going to change everything we beleived about mankind, our origin, and life in the universe.

2:28:00 pm

तो इसलिए इंद्र ने स्त्री को वरदान दिया कि स्त्रियों को हर महीने मासिक धर्म होगा

तो इसलिए इंद्र ने स्त्री को वरदान दिया कि स्त्रियों को हर महीने मासिक धर्म होगा

www.yebhiezindagge.blogspot.com
www.iamnearH.blogspot.com

हाल ही में कुछ मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक पर काफी विवाद हुआ। मंदिर के प्रमुख लोगों का कहना था कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। दरअसल मंदिर प्रमुख का कहना है कि मासिक धर्म टेस्ट करने वाली मशीन के चेक होने के बाद ही महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिलेगी। उन्हें लगता है कि महिलाओं की शुद्धता का पता लगाना मुश्किल होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म का उल्लेख हिंदू धर्म ग्रंथो में भी मिलता है। भागवत पुराण के अनुसार स्त्रियों को मासिक धर्म क्यों होता है? इस बारे में एक पौराणिक कथा मिलती है।

पुराण के अनुसार एक बार 'बृहस्पति' जो देवताओं के गुरु थे, एक बार वह देवराज इंद्र से काफी नाराज हो गए। इसी दौरान असुरों ने देवलोक परआक्रमण कर दिया और इंद्र को इंद्रलोक छोड़कर जाना पड़ा।

तब इंद्र, ब्रह्माजी के पास पहुंचे और उनसे मदद की मांग की। तब ब्रह्मा जी ने कहा कि, इंद्र देव आपको किसी ब्रह्म-ज्ञानी की सेवा करनी चाहिए ऐसे में आपके दु:ख का निवारण होगा। तब इंद्र एक ब्रह्म-ज्ञानी व्यक्ति की सेवा करने लगे। लेकिन वो इस बात से अनजान थे कि उस ब्रह्म-ज्ञानी की माता असुर थीं। माता का असुरों के प्रति विशेष लगाव था। ऐसे में इंद्र देव द्वारा अर्पित सारी हवन सामग्री जो देवताओं को अर्पित की जाती थी, वह ब्रह्म-ज्ञानी असुरों को चढ़ाया करते थे। इससे इंद्र की सेवा भंग हो गई। जब इंद्र को यह बात पता चली तो वो बहुत नाराज हुए। उन्होंने उस ब्रह्म-ज्ञानी की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले इंद्र उस ब्रह्म-ज्ञानी को गुरु मानते थे और गुरु की हत्या करना घोर पाप है। इसी कारण उन्हें ब्रह्महत्या का दोष भी लग गया।

ये पाप एक भयानक दानव के रूप में उनका पीछा करने लगा। किसी तरह इंद्र ने स्वयं को एक फूल में छुपाया और कई वर्षों तक उसी में भगवान विष्णु की तपस्या करते रहे। भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और इंद्र को ब्रह्म हत्या के दोष से बचा लिया। उन्होंने इस पाप मुक्ति के लिए एक सुझाव दिया। सुझाव के अनुसार इंद्र ने पेड़, जल, भूमि और स्त्री को अपने पाप का थोड़ा थोड़ा अंश देने के लिए मनाया। इंद्र की बात सुनकर वह तैयार हो गए। इंद्र ने उन्हें एक-एक वरदान देने की बात कही।

सबसे पहले पेड़ ने ब्रह्महत्या के पाप का एक चौथाई हिस्सा लिया जिसके बदले में इंद्र ने पेड़ को अपने आप जीवित होने का वरदान दिया। इसके बाद जल ने एक चौथाई हिस्सा लिया तो इंद्र ने जल को वरदान दिया कि जल को अन्य वस्तुओं को पवित्र करने की शक्ति होगी।

तीसरे पड़ाव में भूमि ने ब्रह्म हत्या का दोष इंद्र से लिया बदले में इंद्र ने भूमि को वरदान दिया कि भूमि पर आने वाली कोई भी चोट से उसे कोई असर नहीं होगा और वो फिर से ठीक हो जाएगी। आखिर में स्त्री ही शेष बची थी। इंद्र का ब्रह्म हत्या का दोष स्त्री ने लिया। बदले में इंद्र ने स्त्री को वरदान दिया कि स्त्रियों को हर महीने मासिक धर्म होगा। लेकिन महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा काम का आनंद उठा सकेगीं

पौराणिक मतों के अनुसार स्त्रियां ब्रह्म हत्या यानी अपने गुरु की हत्या का पाप सदियों से उठाती आ रही हैं। इसलिए उन्हें मंदिरों में अपने गुरुओं के पास जाने की इजाजत नहीं है। मान्यता है कि तभी से स्त्रियों में मासिक धर्म का होना शुरू हुआ। हालांकि आधुनिक युग में वैज्ञानिक मत को मानने वाले लोग इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

2:24:00 pm

पांचों पांडव द्रौपदी के साथ काम्य वन में अपना आश्रम बनाकर रह रहे थे तभी...

पांचों पांडव द्रौपदी के साथ काम्य वन में अपना आश्रम बनाकर रह रहे थे तभी...

www.iamnearH.blogspot.com
www.yebhiezindagge.blogspot.com "

अर्जुन के इंद्रप्रस्थ से दिव्यास्त्र की शिक्षा पाकर लौटने के बाद पांचों पांडव द्रौपदी के साथ काम्य वन में अपना आश्रम बनाकर रह रहे थे। एक बार पांचों पांडव किसी कार्यवश बाहर गए। आश्रम में केवल द्रौपदी, उनकी एक दासी और पुरोहित धौम्य ही थे। एक दिन दुर्योधन की बहन का पति जयद्रथ विवाह की इच्छा से शाल्व देश जा रहा था। अचानक आश्रम के द्वार पर खड़ी द्रौपदी पर उसकी दृष्टि पड़ी और वह उस पर मुग्ध हो उठा।
उसने अपनी सेना को वहीं रोक कर अपने मित्र कोटिकास्य से उस स्त्री के बारे में पता करने को कहा। जब उसे यह पता चला कि वह पांचों पांडवों की पत्नी द्रौपदी है, तो उसने स्वयं जाकर द्रौपदी से कहा कि वन में मारे-मारे फिरने वाले पांडवों का त्याग कर उसकी पत्नी बन जाए। जयद्रथ के वचनों को सुनकर द्रौपदी ने उसे बहुत धिक्कारा, लेकिन दुराचारी जयद्रथ पर उनकी बातों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उसने द्रौपदी को शक्तिपूर्वक खींचकर अपने रथ में बैठा लिया। गुरु धौम्य द्रौपदी की रक्षा के लिए आए, तो उन्हें जयद्रथ ने भूमि पर पटक दिया और अपना रथ वहां से भगाने लगा। थोड़ी देर में पांडव आश्रम लौटे। द्रौपदी के अपहरण का समाचार पाते ही भीम गदा लेकर जयद्रथ के पीछे भागे। युधिष्ठिर ने भीम को बताया कि वह बहन दु:शला का पति है, अत: उसे जान से मत मारना।

उसी समय अर्जुन भी उसके पीछे भागे। जयद्रथ द्रौपदी को छोड़कर भाग गया। भीम ने जयद्रथ का पीछा किया तथा उसे पकड़कर द्रौपदी के सामने ले आए और उसे अपने मनोनुकूल सजा देने को कहा। द्रौपदी ने सजा देने की बजाय उसे क्षमा कर दिया और उसके हाथों में पड़े बंधन को खोल दिया।

loading...