loading...

Top post view

रविवार, 18 सितंबर 2016

ये बातें आसान बना दे यश और सफलता पाना


ये बातें आसान बना दे यश और सफलता पाना



जीवन में संयम भी एक ताकत है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह भौतिक रूप द्वारा नहीं बल्कि भाव रूप में इंसान को बहुत सबल बनाती है। हालांकि अनेक मौकों पर इसे कमजोरी मानने की चूक की जाती है। किंतु सिर्फ धैर्य रखने के बेहतर नतीजे होते हैं कि कोई भी इंसान यश, सफलता और सम्मान का हकदार बन सकता है।
संयम का ही शक्तिशाली स्वरूप धर्म और अध्यात्म क्षेत्र में अष्टांग मार्ग के रूप में भी जाना जाता है। जिसका पालन किसी भी इंसान, भक्त या साधक के लिए सुख, सफलता और मोक्ष सुनिश्चित कर देता है। जिसके लिये यम-नियम का महत्व बताया गया है।

 अनमोल सूत्रों से जुड़ी शास्त्रों में लिखी बातें -

यमा: पञ्च त्वहिंसाद्या अहिंसा प्राण्यहिंसनम्।।

सत्यं भूतहितं वाक्यमस्तेयं स्वाग्रहं परम्। अमैथुनं ब्रह्मचर्यं सर्वत्यागोपरिग्रह।।

जिसका अर्थ है कि यम के तहत इन  बातों का पालन जरूरी है -

1 अहिंसा - जीव हिंसा से बचना।

2 सत्य - सच खासतौर पर जीव के हित में सत्य बोलना।

3 अस्तेय - दूसरों की सामग्री, वस्तु की चोरी, कब्जे या अपहरण से बचना।

4 अपरिग्रह - सब कुछ त्याग करना।

इसी तरह यम के साथ  नियमों का पालन अहम है -

5 शौच - पवित्रता, जो अंदर और बाहर दोनों ही रूपों में जरूरी है।

6 संतोष - तृप्त होना। सरल शब्दों में हर स्थिति में संतुष्ट व प्रसन्नता का भाव।

7 इन्द्रिय निग्रह - सभी इन्द्रियों पर संयम रखना।

8 स्वाध्याय - मंत्र जप, धर्म-ज्ञान का अध्ययन और पालन।

9 प्राणिधान - देव उपासना, पूजा, अर्चना आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...