loading...

Top post view

रविवार, 18 सितंबर 2016

ड़की का जन्म जिस वार को हुआ है वैसा होता है उसका स्वभाव

लड़की का जन्म जिस वार को हुआ है वैसा होता है उसका स्वभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसी विधियां बताई गई हैं जिनसे व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को मालुम किया जा सकता है। यहां तक की व्यक्ति किस वार को पैदा हुआ, उस दिन के अनुसार भी स्वभाव मालुम किया जा सकता है।जानिए सप्ताह के जिस वार को स्त्री का जन्म हुआ, उसके अनुसार अधिकांशत: स्त्री का स्वभाव कैसा होता है...

रविवार को जन्म लेने वाली स्त्री दानी, बलशाली, शीत प्रवृत्ति की, चतुर और क्लेश करने वाली होती है सोमवार को जन्म लेने वाली स्त्री रूपवति, शुद्ध बुद्धि वाली, मधुरभाषी, शांति प्रिय, राजयोग वाली और पुत्रवान होती है।

मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्री कठोर हृदय वाली, झगड़ालू,पतली, शक्तिशाली होती है। 
बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री, सरस्वती माता की कृपा को प्राप्त करने वाली, सुंदर, कोमल, सदगुणी, कलाओं में कुशल होती है।

गुरुवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा, गुण, संपत्ति, शांति प्रिय, धैर्यवान, पुत्रवान और सुखों को प्राप्त करने वाली होती है।

शुक्रवार को जन्म लेने वाली स्त्री चंचल बुद्धि की सुंदर, काले वर्ण की और सौभाग्यशाली होती है।
 शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री दुबली, लंबी, काले रंग वाली, चुगलखोर होती है।कुंडली की अन्य ग्रह स्थिति के अनुसार यहां बताया गया स्त्रियां के स्वभाव में बदलाव भी हो सकता है। व्यक्ति के स्वभाव से सभी ग्रह-नक्षत्रों का भी सीधा प्रभाव पड़ता है। अत: वार के अनुसार बताए गए स्वभाव में भिन्नता आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...