loading...

Top post view

रविवार, 18 सितंबर 2016

आपका स्वभाव कैसा है फल भी बता सकते हैं

आपका स्वभाव कैसा है फल भी बता सकते हैं



फल भी बता सकते हैं कि आपका स्वभाव कैसा है? मनोविज्ञान के आधार पर जानिए यदि आपको पसंद है अंगूर सेव फल, केला, संतरा या तो आपका स्वभाव कैसा होगा? क्या आप जानते हैं फल सिर्फ आपकी सेहत बनाने का व आपके शरीर को एनर्जी देने का ही काम नहीं करते है बल्कि आपका व्यक्तित्व कैसा है, आपकी सोच क्या है? ऐसी सभी बातों को भी बता देते  हैं। 

अंगूर खाने में किसी विशेष परिश्रम की आवश्यकता नहीं होती है और जो लोग अंगूर पसंद करते हैं वे स्वभाव से थोड़े आलसी भी हो सकते हैं। ऐसे लोगों को काम के दबाव के चलते कभी-कभी गुस्सा भी आ जाता है। वैसे तो ये लोग कभी आलस भी करते हैं लेकिन जब काम कोई शुरू करते हैं तो पूरा काम खत्म करके ही चैन की सांस लेते हैं।

ये लोग सुंदरता के प्रति  आकर्षित हो जाते हैं और दूसरों को भी अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता इनमें होती है।

जिन लोगों को सेव  पसंद है वे अपने को फटाफट निपटाने वाले होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये लोग अधिकांशत: स्वस्थ रहते हैं। ये लोग निर्णय लेने में बहुत तेज होते हैं। अपने  आसपास होने वाली गतिविधियों पर गहरी नजर रखते हैं। सेब पसंद करने वालों में अन्य लोगों से काम करने की योग्यता कमाल की होती है। अपने दोस्तों और प्रेमी या प्रेमिका को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इन लोगों का प्रभाव समाज में बना रहता है। 

जिस प्रकार केला नरम और कोमल होता है उसी प्रकार का स्वभाव केला पसंद करने वाले लोगों का भी होता है। ये लोग खुद भी खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। ये लोग ऊपर चाहे खुद को सख्त दिखाने की कोशिश करे लेकिन मन से कोमल होते हैं। शांतिपूर्वक काम करना इनकी आदत होती है। कभी-कभी इनके जीवन गंभीर संकट भी उत्पन्न हो जाते हैं लेकिन ये लोग धैर्यपूर्वक समस्या को निपटा लेते हैं। 

जिन लोगों को संतरा पसंद है वे स्वभाव से खट्टे-मीठे होते हैं। संतरा पसंद करने वाले हंसमुख और वफादार होने के साथ ही काफी मिलनसार भी होते हैं। ये अपने व्यवहारिक स्वभाव के कारण जल्दी दोस्त बना लेते हैं। दूसरों के विचारों से जल्दी प्रभावित होते हैं। कई बार जिन्दगी में ठोकरे भी खाते हैं। संतरा पसंद करने वाले उदार और ईमानदार होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...