loading...

Top post view

रविवार, 18 सितंबर 2016

अलग- अलग वार को जन्में पुरुषों का स्वभाव कैसा होगा


अलग- अलग वार को जन्में पुरुषों का स्वभाव कैसा होगा


व्यक्ति एक दूसरे को जानने की कोशिश में लगा  है कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा| आप भी किसी के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो  हम बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के अलग- अलग वार को जन्म लेने पुरुषों का स्वभाव कैसा होगा|  व्यक्ति जिस वार को पैदा होता है उस दिन का प्रभाव भी उसके पूरे जीवन पर पड़ता है। जानिए व्यक्ति किस दिन जन्म लिया और उसका स्वभाव कैसा होगा| 

रविवार- 
इस दिन जन्में व्यक्ति स्वतन्त्रता प्रिय होती है। अतः इस दिन जन्में व्यक्ति किसी की अधीनता में कार्य करना पसन्द नहीं करते। इनकी इच्छा शक्ति और सकंल्प शक्ति बहुत अधिक होती है। ऐसे लोग कुशल प्रशासक, कुशल संचालक, कुशल प्रबंधक, समाज सेवी तथा राजनीति में कुशल राजनेता बनते है। यदि इन व्यक्तियों को नेतृत्व का कार्य सौप दिया जाय तो किसी भी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हैं।

सोमवार- 

इस दिन जन्में व्यक्तियों की स्मरण बहुत तेज होती है फिर भी में धैर्य की बहुत कमी होती है। इस दिन जन्में व्यक्ति हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते है लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता है। हमेशा काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परन्तु बाहरी लोग समझते हैं कि इनका जीवन सफल चल रहा है। चन्द्र से सम्बन्ध होने के कारण आपका मन चंचल रहेगा तथा निरन्तर आपके विचार बदलते रहेंगे। ये पुरुष स्त्रियों के मामलें में आप बहुत शालीन होते हैं| किसी भी कार्य को पूरा किये बिना ये लोग दूसरे कार्य को आरम्भ कर देते है। यही स्वभाव इनकी सफलता में बाधक बनता है। 

मंगलवार-

इस दिन जन्में व्यक्ति झगड़ालू या क्रोधी, तेजस्वी, पराक्रमी, अनुशासनप्रिय तथा अपार उर्जा से परिपूर्ण, नयें विचारों का समर्थन करने वाले तथा रूढ़वादिता को नष्ट करने वाले तथा सदैव प्रगति के मार्ग पर चलने वाले होते हैं, क्योंकि इस दिन जन्में व्यक्तियों पर मंगल गृह का विशेष प्रभाव रहता है|इस दिन जन्में व्यक्ति सभी बाधाओं को पार करते हुए सदैव आगे बढ़ने में तत्पर रहते है। ऐसे व्यक्ति बहुत जल्दी आवेश में आ जाते है जिससे कभी-कभी आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। इस दिन जन्में व्यक्ति अनोखे कार्य दिखाकर विश्व में अपना नाम फैलाना चाहेंगे, जिसकी वजह से जीवन में कई बार दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इन व्यक्तियों की वाणी में ऐसी दृढ़ता है कि लोग सुनकर आकर्षित हो जाते हैं| ये व्यक्ति प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते है। इनको सभी प्रकार की भौतिक सफलता तो मिलेगी परन्तु लापरवाही करने पर वही सफलता आपके विनाश का कारण भी बन सकती है। इनके दांपत्य जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहेगी। पत्नी विचारों से सहमत नहीं रहेगी। 

बुधवार-

इस दिन जन्में व्यक्ति दोहरे चरित्र, बहुमुखी प्रतिभा, तीक्ष्ण बुद्धिवाले होते हैं| इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति किसी की भी आलोचना करने में माहिर होते है तथा अपनी वाक्पटुता के द्वारा दूसरे व्यक्ति की बोलती बन्द कर देते हैं|  इन व्यक्तियों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है|इस दिन जन्में व्यक्ति अपने कार्य से सन्तुष्ट नहीं रहते है, इसलिए कभी- कभी आप स्वयं के द्वारा किये गये कार्यो की आलोचना करने लगते है। ये व्यक्ति अपने मित्रों को बहुत प्रेम तथा आदर करते है तथा अपनी क्षमता से ज्यादा उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं। इनका भाग्य पक्ष मजबूत होने कारण, ये सब प्रकार की विपत्तियों से जल्दी निकल आते है। इन व्यक्तियों का सम्पर्क उंचे तबके के लोगों से रहेगा जिसके कारण ये अच्छा धन कमाने में कामयाब होंगे। ये व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पा सकते है लेकिन अपने दोहरे चरित्र के कारण किसी भी क्षेत्र में बहुत दिनों तक टिक नहीं पाते है।

गुरूवार-

इस दिन जन्में व्यक्ति महत्वाकांक्षी, अनुशासन प्रिय गम्भीर स्वभाव तथा किसी भी कार्य का नेतृत्व करने वाले होते है। आपके साहस व तर्क के आगे कोई भी व्यक्ति ठहर नहीं पायेगा और आपका जीवन तानाशाही से भरा रहेगा, यह आपका नकारात्मक पक्ष होगा। अपने विचारों एंव भावनाओं को दूसरे के सामने बहुत अच्छे ढ़ग से पेश करते है, इसी कारण आप से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते है। आपका मुख्य कार्य मानवता की सेवा करना है। किसी भी कार्य में जल्दी-जल्दी बोलना, तर्क देना तथा दूसरों के सभी प्रश्नों का उत्तर आप-अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से दे पाने में पूर्णतया समर्थ रहेंगे। मित्रों की संख्या आपके पास अधिक होने के बावजूद विश्वसनीयता की कमी रहेगी। दूसरों से अपना काम निकलवाने के लिये आप कुछ भी कर सकते है, परन्तु कार्य हो जाने पर उसे भूल भी जाते हैं इसलिए आपको स्वार्थी प्रवृत्ति कहा जाता है। आप बहुत ज्यादा शौकीन मिजाज के होंगे, मौज, मस्ती, सजावट, में बेहद खर्चीले होंगे। इसलिये धन आपके पास रूक नहीं पाता है।इस दिन जन्में व्यक्तियों का बाल्यावस्था का जीवन बहुत ही कष्टकारी और खराब परिस्थितियों में व्यतीत होता है। 

शुक्रवार-

इस दिन जन्में व्यक्तियों की वाणी में मधुरता एवं सरलता होती है तथा वाद या विवाद करने वाले से सदैव नफरत करते हैं। झगड़े की जड़ को प्रेम -पूर्वक मिटाने का पूरा प्रयास करते हैं या फिर समझौता करके रफा-दफा कर देते हैं| ऐसे व्यक्ति मनोरंजन के सामानों में अत्यधिक व्यय कर देते हैं जिससे इनका आर्थिक संतुलन बिगड जाता है। उनके मन में क्या है? यह तो उनकी पत्नी भी नहीं जान पायेगी। इस दिन जन्में व्यक्ति एकान्त में खुश होकर नहीं बैठते, ये सदैव अपने मित्रों के साथ रहना पसन्द करते हैं इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है ये बहुत कुटिल होते हैं और सबके मन के विचार जान लेते हैं तथा अपनी कुशल वाणी से दूसरों के भेद को बाहर निकलवा लेंगे परन्तु आप अपनी बात किसी के सामने प्रकट नहीं होने देते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सफल कहा जा सकता है, परन्तु ये एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र नहीं करेंगे। इनका स्वभाव चंचलता से परिपूर्ण होता है, ये महिलाओ के प्रति विशेष आकर्षित होते हैं जिसके कारण कभी-कभी दुविधाजनक स्थिति में पड़ जाते हैं। अतः इन्हें अपनी इस आदत को सुधार करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते परन्तु आप आदर्श प्रेम के पक्ष में रहते हैं। इनके स्वभाव में ईष्र्या अधिक होती है | जिसके कारण ये किसी दूसरे को ऊपर उठते नहीं देख सकते हैं। 

शनिवार-

इस दिन जन्में व्यक्ति आलसी व संकोची होते हैं, ये व्यक्ति किसी भी कार्य को करने की सुन्दर योजना बनायेंगे परन्तु उन योजनाओं के अनुरूप आप कार्य नहीं कर पायेंगे, । इस दिन जन्में व्यक्तियों की खास बात यह होती है कि एक अच्छे प्रेमी होंगे, अतः प्रेम करने की कला में ये निपुण होगे।इस दिन जमें व्यक्तियों का कोई अपमान करे तो वे कतई बर्दाश्त नहीं करते, इन व्यक्तियों को हमेशा सभी कार्यों में सफलता हांसिल होगी मगर संघर्ष करते रहेंगे तब| इन व्यक्तियों को संकट, विपत्ति व कठिनाईयां अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं कर पायेंगी| इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आये,परन्तु ये अपने हंसमुख स्वभाव के कारण विचलित नहीं होगे। इनका जितना भी विरोध किया जायेगा ये उतना ही सफलता की ओर आगे बढ़ते जायेगे। इनके अन्दर बाहरी प्रदर्शन की कला नहीं होगी और न ही आप किसी बाहरी दिखावे को पसन्द करेगें आप अपने को जैसा है वैसा ही दिखाना पसन्द करेगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...